15 March 2023 Rashiphal: जानिए आपके लिए 15 मार्च 2023 के राशिफल में क्या बन रहे हैं शुभ संकेत - Mukhyadhara

15 March 2023 Rashiphal: जानिए आपके लिए 15 मार्च 2023 के राशिफल में क्या बन रहे हैं शुभ संकेत

admin
Rashiphal mukhyadhara.in

15 March 2023 Rashiphal: जानिए आपके लिए 15 मार्च 2023 के राशिफल में क्या बन रहे हैं शुभ संकेत

दिनांक- 15 मार्च 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – बुधवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – चैत्र
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- अष्टमी
  • नक्षत्र – मूल
  • योग – सिद्धि
  • करण- तैतिल
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 6:09
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पू.भा. नक्षत्र में
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- संक्रांति व्रत ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- पापमोचनी एकादशी व्रत- शनिवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    देवताओं के सेनापति कार्तिकेय थे ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन 9:04 से 10:32 एवं 12:01 से 1:30 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 12:07 से 01:36 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

कर्म, ज्ञान और भक्ति का संगम ही जीवन का सार है।

यह भी पढें : Gairsain: उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र में हंगामा कर रहे सभी कांग्रेस विधायकों को अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया निलंबित

15 मार्च का राशिफल

मेष राशिफल:

मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। आपके घर में अचानक से किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वह आपके लिए लाभकारी रहेगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आज आपका किसी अधिकारी से वाद विवाद में न उलझें नहीं तो कष्ट हो सकता है। छात्रों का मन विचलित रहेगा, पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है।

वृषभ राशिफल:

आज जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। व्यापार में आपको संभलकर रहने की जरूरत है, तभी आपको फायदा होगा। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज आप पूरी मजबूती के साथ अपनी बात दूसरों के सामने रख पाएंगे। पारिवारिक संपत्ति को लेकर आज आपके परिवार में वाद-विवाद या मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पिता और वरिष्ठजनों की सलाह से लाभ पाएंगे। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी, कुछ नया करने की चाहत होगी।

मिथुन राशिफल:

आज का दिन व्यापार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप नई योजनाएं बनाने में अपना अधिक समय बिताएंगे। कमाई अच्छी होगी, कोई कर्ज है तो आज आप इन्हें मुक्ति पाने का प्रयास कर सकते हैं अथवा कर्ज के दबाव को कम कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी मित्र के साथ आपसी कहासुनी हो सकती है, धैर्य और संयम से काम लें। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें फिलहाल धैर्य धारण करके रहना चाहिए। अनावश्यक खर्च करने से बचना होगा। आप अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कर्क राशिफल:

आज का दिन शाम से लेकर रात तक अध्यात्म के धार्मिक कार्यों में बीतेगा। जिसमें आपको कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। हालांकि, आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आज आपके भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आप अपने भाई-बहनों को कुछ सलाह दे सकते हैं, जो उनके लिए मददगार साबित होगी। लव लाइफ के लिए भी आज समय अनुकूल रहेगा। आपके अपने पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

यह भी पढें : बड़ी खबर: उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना (Nanda Gaura Yojana) में धांधली करने वालो के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज, पढें किन-किन के नाम हैं शामिल

सिंह राशिफल:

आज शाम से लेकर रात तक का समय किसी राजनीतिक समारोह में बीतने वाला है। जिससे आपका मन थोड़ा हल्का महसूस करेगा। कार्यक्षेत्र में भी वातावरण काफी अनुकूल रहेगा। आज आपके विरोधी थोड़ा मजबूत हो सकते हैं। उनसे बचकर रहें। आज आप सूझबूझ के साथ फैसले लेंगे तो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज आपका भाग्य आपका साथ देगा। आज आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।

कन्या राशिफल:

आज का दिन राहत की दिलाने वाला है। आज आपका पिछले कुछ समय से जो समस्या चली आ रही है उसका अंत होगा। आज आपके पुराने सभी विवाद समाप्त हो जाएंगे। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत होगी क्योंकि, आपके खर्चों में कमी आने वाली है। इतना ही नहीं आज आप वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर आज दुश्मनी बढ़ सकती है। आपके रिश्तेदार आपके सारे काम पूरे करने के लिए आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें क्योंकि वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी।

तुला राशिफल:

आज का दिन नौकरीपेशा जातकों को अधिकारों में वृद्धि कराने वाला रहेगा। आज रिश्तेदारों से कुछ मामलों में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। कुल मिलाकर आज आपके धन में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं। छात्रों को अब अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करनी होगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल:

आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आप काफी समय से मिलने का विचार कर रहे थे। लेकिन, आप मिल नहीं पाए। आज आप निकट या दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे घर के सदस्य काफी प्रसन्न नजर आएंगे। हालांकि, आज आपको अपने खाने पीने पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो आपको पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती है। आज आपको अपनी संतान के भविष्य को लेकर काफी चिंता रह सकती है।

धनु राशि:

आज के दिन नई योजनाएं पर काम करने के मामले में काफी अच्छा रहेगा। आज व्यापार में नई योजनाएं शुरू होंगी। जो आपके लिए आने वाले दिनों में बहुत लाभकारी रहेंगी। आज आप में अच्छा खासा आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। शाम से लेकर रात तक का समय आप परिजनों के साथ किसी विशेष चर्चा में व्यतीत करेंगे। आज आपका दिन काफी हद तक आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में व्यतीत होगा और पूजा-पाठ में आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी।

मकर राशिफल:

आज का दिन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने वाला है। दरअसल, आज आपको भाग्य का पूरा साथ नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको किसी पर अधिक भरोसा करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, आपके शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आज आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से चिंतित रह सकते हैं। इसलिए अपना ख्याल रखें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी शानदार रहेगा। आज उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशिफल:

आज कानूनी मामलों में उत्तम फल मिलेगा। जो काम अटके हुए थे वो आज पूरे होंगे। व्यापार के क्षेत्र में आज आप अपनी बात पूरी तरह से दूसरों के सामने रख पाएंगे और लोग आपकी बात मानेंगे जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

मीन राशिफल:

आज धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहने वाली है। आप अपने परिवार में कोई पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं। देखा जाए तो आज का दिन आपके लिए अच्छा ही है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से अच्छा खासा ज्ञान प्राप्त होगा। हालांकि, आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रहेगी। संतान की तरफ से आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आपके मन को संतोष महसूस होगा।

Next Post

भराड़ीसैंण में बच्चों ने मंत्री गणेश जोशी के साथ मनाया फूलदेई (Fooldeyi) का पर्व

भराड़ीसैंण में बच्चों ने मंत्री गणेश जोशी के साथ मनाया फूलदेई (Fooldeyi) का पर्व कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश वासियों की फूलदेई पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं भराड़ीसैंण/मुख्यधारा उत्तराखंड के लोकपर्व फुलदेई के अवसर पर आज भराड़ीसैंण में राजकीय इंटर […]
joshi 1 1

यह भी पढ़े