भराड़ीसैंण में बच्चों ने मंत्री गणेश जोशी के साथ मनाया फूलदेई (Fooldeyi) का पर्व - Mukhyadhara

भराड़ीसैंण में बच्चों ने मंत्री गणेश जोशी के साथ मनाया फूलदेई (Fooldeyi) का पर्व

admin
joshi 1 1

भराड़ीसैंण में बच्चों ने मंत्री गणेश जोशी के साथ मनाया फूलदेई (Fooldeyi) का पर्व

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश वासियों की फूलदेई पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

भराड़ीसैंण/मुख्यधारा

उत्तराखंड के लोकपर्व फुलदेई के अवसर पर आज भराड़ीसैंण में राजकीय इंटर कॉलेज, भराड़ीसैंण के बच्चों ने फूलदेई के अवसर पर मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। बच्चों ने फूलदेई, छम्मा देई, देणी द्वार, भर भकार जैसे मांगल गीतों के साथ प्रकृति देवी को आभार प्रकट करने का लोकपर्व फूल संक्रांति फूलदेई का पर्व के फूलदेई के गीत और मंगल गीत भी गाये।

joshi 3

यह भी पढें : Gairsain: उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र में हंगामा कर रहे सभी कांग्रेस विधायकों को अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया निलंबित

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाला लोक पर्व फूलदेई मनाया। मंत्री गणेश जोशी ने प्रकृति के त्योहार की बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति में है।

मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हर्ष की बात है कि हमारे बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं से लगाव बना हुआ है। उन्होंने ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है।

यह भी पढें : बड़ी खबर: उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना (Nanda Gaura Yojana) में धांधली करने वालो के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज, पढें किन-किन के नाम हैं शामिल

मंत्री ने कहा प्रकृति के इस त्योहार को संजोए रखने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगवान से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। इस अवसर पर  प्रदेशवासियों को फूलदेई की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

 

Next Post

Fooldeyi : उत्तराखंड में आज फूलदेई की धूम, एक ऐसा लोकपर्व जो प्रकृति से जुड़े होने के साथ मन को देता है सुकून, जानिए इसका पौराणिक महत्व

Fooldeyi : उत्तराखंड में आज फूलदेई की धूम, एक ऐसा लोकपर्व जो प्रकृति से जुड़े होने के साथ मन को देता है सुकून, जानिए इसका पौराणिक महत्व देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड देवभूमि के लोगों के लिए बहुत ही खास दिन है। खास […]
joshi 2

यह भी पढ़े