राम जन्मभूमि पर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को किया आमंत्रित - Mukhyadhara

राम जन्मभूमि पर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को किया आमंत्रित

admin
a 1 3

राम जन्मभूमि पर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को किया आमंत्रित

देहरादून/मुख्यधारा

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर 22 जनवरी को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी आमंत्रित किया गया है। आज बीकेटीसी कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अंकुर सिंह ने अजेंद्र को निमंत्रण पत्र दिया।

अजेंद्र ने निमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान छात्र जीवन में उन्हें चमोली जनपद की जिला कार समिति के प्रचार प्रमुख का दायित्व मिला था। राम मंदिर निर्माण को लेकर करोड़ों – करोड़ों लोगों द्वारा देखा गया स्वप्न अब साकार होने जा रहा है।

यह भी पढें : देहरादून व ऊधमसिंह नगर को मिला बेस्ट हॉस्पिटल का अवार्ड (Best Hospital Award), जिला अस्पताल चमोली के खाते में गया ईको फ्रेंडली पुरस्कार

उन्होंने कहा कि 500 वषों के सतत संघर्ष और असंख्य हुतात्माओं के बलिदानों के फलस्वरूप 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व क्षण का साक्षी बनने के लिए निमंत्रण पा कर वे अभिभूत और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व दायित्वधारी जगत सिंह चौहान, बीकेटीसी सदस्य कृपा राम सेमवाल, राजपाल झड़धारी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढें : उत्तराखंड : मैदान-पहाड़ को बांटने वाले नहीं होंगे कामयाब

Next Post

देश के लिए शुभ है कमल का निशान (lotus symbol) : महाराज

देश के लिए शुभ है कमल का निशान (lotus symbol) : महाराज दीवार लेखन अभियान (वॉल पेंटिंग) की शुरुआत देहरादून/मुख्यधारा देश को मोदी की गारंटी का लाभ मिल रहा है।आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 400 सीटों से भी […]
d 1 8

यह भी पढ़े