द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा हथनूड़ ढांगू अम्बेश्वर महादेव मन्दिर की (mahadev pooja hathnoor) पूजा अर्चना में हुए शामिल। शैड निर्माण की घोषणा - Mukhyadhara

द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा हथनूड़ ढांगू अम्बेश्वर महादेव मन्दिर की (mahadev pooja hathnoor) पूजा अर्चना में हुए शामिल। शैड निर्माण की घोषणा

admin
1655728547887

द्वारीखाल। आज ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने हथनूड़ ढांगू अम्बेश्वर महादेव मन्दिर(mahadev pooja hathnoor) में पूजा अर्चना कर भण्डारा में प्रसाद ग्रहण किया। हथनूड़ ढांगू अम्बेश्वर महादेव मन्दिर में आगमन पर ढोल दमौ और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।

1655727971282

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रमुख महेन्द्र राणा ने कहा कि विकास करना मेरी प्राथमिकता है। कोरोना महामारी के बाद आज हम देवी-देवताओं का पूजन लगभग 2 साल बाद कर रहे हैं। मुझे इतनी अपार भीड़ देखकर बहुत खुशी हो रही है। हमें अपने देवी-देवताओं का पूजन करना चाहिए। उन्होंने मन्दिर(mahadev pooja hathnoor) के समीप शैड निर्माण की घोषणा की कि अगली बार आपको यहां शैड मिलेगा।

1655728038294

इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष ने प्रमुख को संबोधित करते हुए कहा कि आप एक ईमानदार छवि के हैं। इससे हमारे क्षेत्र की विकास को गति मिलती है।

1655728092078

इस अवसर पर राजपाल सिह रावत अध्यक्ष मन्दिर समिति, रोशनी देवी ग्राम प्रधान हथनूड़, दीपचन्द शाह ग्राम प्रधान किनसुर, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिहं, विक्रम सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, सुधीर बिष्ट, सोबन बिष्ट, धमेन्द्र बिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता, संजीव जुयाल भूतपूर्व सैनिक, वीरेन्द्र नेगी च्वरा, दिगम्बर नेगी च्वरा, सुरेन्द्र नेगी कलोडी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

1655728193362

Next Post

Agnipath scheme : विरोध के बीच आर्मी ने भी अग्निवीरों की भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, देखें डिटेल

मुख्यधारा युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार अग्निपथ स्कीम (Agnipath scheme) के तहत भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के लिए तैयारी में जुटी है। वायुसेना ने अग्निवीरों के लिए रविवार को नोटिफिकेशन जारी किया था। ‌ आज आर्मी […]
IMG 20220620 WA0034

यह भी पढ़े