14 March 2023 Rashiphal : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार 14 मार्च का राशिफल - Mukhyadhara

14 March 2023 Rashiphal : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार 14 मार्च का राशिफल

admin
Rashiphal mukhyadhara.in

14 March 2023 Rashiphal : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार 14 मार्च का राशिफल

दिनांक- 14 मार्च 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – मंगलवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – चैत्र
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- सप्तमी
  • नक्षत्र – ज्येष्ठा
  • योग – वज्र
  • करण- बालव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 6:10
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पू.भा. नक्षत्र में
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- संक्रांति व्रत- बुधवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • वीर जयद्रथ का बध अर्जुन ने किया था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन 7:53 से 9:04 एवं 1:30 से 2:58 बजे तक ।
  • राहु काल:- दिन के 3:07 से 4:36 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जो कर्म और ज्ञान को एक रुप में देखता है वही असली ज्ञानी है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड में “एच1एन1, एचएन 2 इन्फ्लुएन्जा, इन्फ्लुएन्जा बी. एडिनों वायरस” के नियंत्रण व रोकथाम को लेकर गाइडलाइन जारी, (H1N1 HN2 Influenza)

14 मार्च का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आएंगे, जिससे आपके साथी लोगों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपनी अच्छी वाणी और व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में सफल रहेंगे। आज घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में कुछ तनाव रह सकता है। आज का दिन आप दान-पुण्य के कार्यों में खर्च करेंगे। छात्रों को अपने शिक्षकों को अपनी बात समझाने का मौका मिलेगा।

वृषभ :

आज परिजनों के साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे। दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार सुनने को भी मिल सकता है, जो आपके बच्चों या भाई-बहनों के भविष्य को लेकर हो सकता है, जिससे आपके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। यदि लंबे समय से आपके कुछ कार्य अधूरे पड़े हैं तो आज उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। ससुराल पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिसके साथ आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। शाम को आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी जा सकते हैं।

मिथुन:

आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको कुछ नए मौके भी मिलेंगे। पिता के आशीर्वाद और उच्च अधिकारियों की कृपा से आज कोई मूल्यवान वस्तु या संपत्ति प्राप्त करने की इच्छा पूरी होगी, जिससे आपके परिवार के सभी सदस्य बेहद प्रसन्न रहेंगे। छात्र साहित्य और कला के क्षेत्र में भी अपना करियर बनाने का मन बना सकते हैं, जिसमें उन्हें काफी सफलता मिलती नजर आ रही है। फिजूलखर्ची से आज आपको बचना होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन फिर भी वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे।

कर्क राशिफल:

आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी और भावुकता में न लें अन्यथा वह निर्णय भविष्य में आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। आज अचानक आपको बड़ी रकम की प्राप्ति हो सकती है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जरूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार को लेकर चल रही योजनाओं में आज गति आएगी। पिता की स्वास्थ्य समस्या से परेशान हो सकते हैं, जिसके लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज शाम से लेकर रात तक देव दर्शन आदि के लिए आप तीर्थ यात्रा आदि पर भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: देहरादून में SSP की बड़ी कार्रवाई, दो, पुलिसकर्मी सस्पेंड व 8 लाइन हाजिर

सिंह राशिफल:

आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहर के खाने-पीने पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आज आपको कंपटीशन मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार के लिए दिन अधिकतम लाभदायक रहेगा। आज आप अपने कुछ पुराने दोस्तों से भी मिल सकते हैं, इसलिए आप उनके साथ पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आपके जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय के लिए फ़ायदेमंद साबित होगी।

कन्या राशिफल:

आज व्यापार में सरकारी सहयोग मिलेगा। यदि आपके पारिवारिक जीवन में लंबे समय से कोई समस्या चल रही है तो वह समाप्त होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, लेकिन परिस्थितियों के चलते आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्य होने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में जी-जान से जुटे रहेंगे, जिससे उन्हें सफलता मिलेगी।

तुला राशिफल:

आज आय के नए स्रोत बनेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वाणी आज आपको विशेष सम्मान दिलाएगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी। कामकाज की भागदौड़ के कारण सेहत खराब हो सकती है इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा लाभ होगा और अपने व्यवसाय के लिए नई योजनाएं भी बनाएंगे।

वृश्चिक राशि:

आज लव लाइफ में कोई उपहार मिल सकता है। आज शाम के समय किसी दोस्त से मुलाकात आपके सारे बिगड़े काम बना देगी, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। परिजनों के साथ भेंट होगी, लेकिन ध्यान रहे वाणी पर संयम न रखने के कारण विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मान व यश में भी वृद्धि होगी। संतान के भविष्य पर भी आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है, जो आपके व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा।

धनु राशिफल:

आज घर के सामानों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा आपका पैसा कहीं अटक सकता है। आज आपको राजकीय कार्यों में कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि अंत में आप इसमें सफल होंगे। विरोधी आज मजबूत रहेंगे, लेकिन चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का किसी रिश्तेदार के कारण तनाव बढ़ सकता है। माता के साथ आज आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन बाद में उन्हें मनाने की कोशिश न करें।

मकर राशिफल:

आज कार्यों को करते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका है। व्यापार के क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो किसी मित्र की मदद से आज मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज शाम का समय आप धार्मिक कार्यों में बिता सकते हैं। साथ ही घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा।

कुंभ राशिफल:

आज का दिन कामकाज की भागदौड़ में व्यतीत हो सकता है। जीवनसाथी के शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द हो सकता है, जिससे आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी और धन भी अधिक खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना और बेचना चाहते हैं तो उससे पहले प्रॉपर्टी के सभी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से वाद-विवाद होने की आशंका नजर आ रही है। सायंकाल के समय धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

मीन राशि:

आज अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो उसे खरीदने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर ले लें। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में तरक्की होगी, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। विद्यार्थियों को मानसिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। आज शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है और आप अपने किसी पुराने मित्र के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

Next Post

सिनेमा का सफर : 92 साल पहले भारतीय सिनेमा ने रचा इतिहास, देश में पहली बोलती फिल्म 'Alamara' हुई थी रिलीज

सिनेमा का सफर : 92 साल पहले भारतीय सिनेमा ने रचा इतिहास, देश में पहली बोलती फिल्म ‘आलमआरा (Alamara)’ हुई थी रिलीज शंभू नाथ गौतम आज 14 मार्च है। यह ऐसी तारीख है जिसे भारतीय सिनेमा कभी भुला नहीं सकता […]
aalam aara

यह भी पढ़े