24 June 2023 Rashiphal: जानिए आज शनिवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल - Mukhyadhara

24 June 2023 Rashiphal: जानिए आज शनिवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल

admin
rashi 1

24 June 2023 Rashiphal: जानिए आज शनिवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल

दिनांक:- 24 जून 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- शनिवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – ग्रीष्म
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – आषाढ़
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- षष्ठी
  • नक्षत्र – पू.फा.
  • योग – व्यतिपात
  • करण- गर
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:09
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— आर्द्रा नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • लंका नगरी त्रिकूट पर्वत पर स्थित है ।
    🌚 राहु काल:- दिन के 8:35 से 10:17 बजे तक ।

 

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

इंसान को इंसान से दुर करने का पहला चीज है जुबान और दुसरा है पैसा ।

24 जून का राशिफल

मेष : आज व्यापार में खूब लाभ होगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई सामान आज अचानक बिकना शुरू हो जाएगा, जिससे आपके लाभ के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन के रिश्ते में आप प्यार और विश्वास का अनुभव करेंगे। घर के जरूरी काम को पूरा करने के लिए आप दोस्तों की मदद ले सकते हैं। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे। यदि आपके वाहन और आवास संबंधी समस्या चल रही है तो आज फिर से पनप सकती है।

वृषभ : आज किसी चल-अचल संपत्ति को लेकर चल रहा कोई विवाद किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से सुलझ सकता है। ससुराल पक्ष के संबंध में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक तौर पर आज स्थिति कुछ तनावपूर्ण रह सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके समाधान के लिए उन्हें अपने गुरुजनों के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी।

मिथुन : आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। लाभ भी बना रहेगा लेकिन आज आपका मन थोड़ा उदासीन हो सकता है और कार्य व्यवसाय के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे जिससे आपकी माताजी और आपके परिवार के लोग आपसे कुछ नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं। दिन की शुरुआत से ही अपने व्यवसाय के लिए किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहेंगे। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कुछ पैसे खर्च करेंगे, जिससे बचत करने में मुश्किल से ही आप सफल हो पाएंगे।

कर्क : आज व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद उलझन खत्म होंगी, लेकिन अत्यधिक जोश और उत्साह दिखाया तो आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। पिता के मार्गदर्शन से पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों को संतान पक्ष की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों की वजह से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।

सिंह : आज परिवार के खर्चों पर काबू रखने और आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक एकाग्रता के साथ अध्ययन करने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है तो बहुत ही सोच समझकर लें क्योंकि आपके द्वारा लिए गए निर्णय का विरोध हो सकता है। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो धैर्य के साथ उसका समाधान निकालने में सफल रहेंगे। किसी दोस्त से अनबन के कारण रिश्ते में दरार आ सकती है।

कन्या : आज धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इस पर कुछ धन खर्च हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। कोई शारीरिक कष्ट आज संतान को परेशान कर सकता है। आज आपकी सामाजिक छवि प्रभावित हो सकती है, जिससे मन में निराशा का भाव रहेगा। शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के अनुरोधों को पूरा करने में व्यतीत करेंगे।

तुला : आज कार्यक्षेत्र में कम समय में अधिक लाभ मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको आलस्य का त्याग करना होगा। व्यापार से जुड़े कई अनुभव प्राप्त होंगे, इससे कई क्षेत्रों में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। घर के कुछ अधूरे काम निपटाने होंगे। शाम को परिजनों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो आज वह आपके भाई के सहयोग से समाप्त होगी।

वृश्चिक: आज कुछ जिद्दीपन रहेगा, जिससे अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको क्रोध और वाणी दोनों पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को फील्ड वर्क की अपेक्षा विदेशी या बाहरी काम से लाभ होने की संभावना अधिक है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ पैसे खर्च करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को क्षेत्रीय कार्य की अपेक्षा विदेशी या बाहरी कार्य से लाभ होने की संभावना है, इसलिए आज उसी के लिए प्रयास करते रहें।

धनु : आज मजबूत रहेंगे और एक के बाद एक मामले सुलझाते जाएंगे। घर में किसी नई वस्तु की खरीदारी को लेकर घर के किसी बुजुर्ग सदस्य से अनबन हो सकती है। आज आपको यात्रा करने से बचना होगा क्योंकि प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय है और सेहत भी नरम गर्म रह सकती है। मित्रों और संबंधियों के तनाव के कारण घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शाम के समय आज आप किसी शुभ उत्सव में शामिल हो सकते हैं।

मकर : आज का दिन विचारों के अनुसार कई दिनों के बाद लोगों से मेल खाएगा। विदेश से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं और बच्चों के बारे में जरूरी बातचीत भी करेंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से उसका समाधान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जटिल कार्य संपन्न होंगे और लाभदायक उद्यम चलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

कुंभ : आज मित्रों और रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका ख़र्च ज़रूरत से ज़्यादा रहेगा। नौकरीपेशा जातक आज सहकर्मियों की मदद से अन्य रोजगार की तलाश करेंगे। किसी अधूरे काम को पूरा करने के बाद आपका किसी और काम में मन नहीं लगेगा। पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। शाम को जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं।

मीन : आज घर में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी, इसके लिए कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं, लेकिन महंगाई के दौर में आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। व्यापार में कोई दुकान और कोई योजना शुरू कर सकते हैं, जिससे पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के रास्ते में आ रही परेशानियां खत्म होंगी। जीवनसाथी की सलाह कार्यक्षेत्र में आपके लिए मददगार रहेगी। रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे और लव लाइफ के प्रति आपका सम्मान बढ़ेगा।

Next Post

यूएसए में रह रहे प्रवासी भारतीयों को अब H1 बी वीजा (H1 B Visa) के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, अमेरिका दौरा खत्म कर पीएम मोदी मिस्र रवाना

यूएसए में रह रहे प्रवासी भारतीयों को अब H1 बी वीजा (H1 B Visa) के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, अमेरिका दौरा खत्म कर पीएम मोदी मिस्र रवाना मुख्यधारा डेस्क अमेरिका दौरा खत्म कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के लिए […]
m 1 6

यह भी पढ़े