द्वारीखाल ब्लॉक (Dwarikhal block) में युवा महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, 42 महिला मंगल दलों ने किया प्रतिभाग - Mukhyadhara

द्वारीखाल ब्लॉक (Dwarikhal block) में युवा महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, 42 महिला मंगल दलों ने किया प्रतिभाग

admin
IMG 20221229 WA0080

द्वारीखाल ब्लॉक (Dwarikhal block) में युवा महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम सफलतापूवर्क संपन्न, 42 महिला मंगल दलों ने किया प्रतिभाग

द्वारीखाल/मुख्यधारा

विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल (Dwarikhal block) में आज युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से युवा महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिह राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर 42 महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया।

Video

इस मौके पर अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से लुप्त हो रही हमारी संस्कृति को बचाने के लिए एक सार्थक प्रयास है। हमारी सम्मानित मातांएं/बहिनें इस कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी संस्कृति को बचाने का प्रयास कर रही है। हमारी भावी पीढी के बच्चे भी इनक कार्यक्रमों से शिक्षा ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट (Health Ministry Alert) : भारत में अगले महीने जनवरी में कोरोना की एक और लहर आने की आशंका, 40 दिन हो सकते हैं भारी

IMG 20221229 WA0073

महेंद्र राणा ने कहा कि अपनी माताओं व बहिनों के लिए एक वृहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी महिला मंगल दलों एवं जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आप सभी का इसी प्रकार विकास खण्ड के कार्यक्रमों में सहयोग मिलता रहेगा।

IMG 20221229 WA0070

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण, क्षे0प0स0 भारत सिंह रावत, राजमोहन सिह नेगी, कीरत सिंह रावत, प्रधान ग्राम पंचायत अर्जुन सिंह नेगी, कुलदीप सिंह बिष्ट, दीपचन्द शाह, आशीष कुमार, रविन्द्र कुमार, शोभा नैथानी, मुन्नी देवी, सरिता देवी, नीला देवी, उषा देवी, आशा देवी, सूमा देवी आदि कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

IMG 20221229 WA0072

मंचासीन खण्ड विकास अधिकारी द्वारीखाल,जयकृत सिह बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारीखाल संजय सिह बिष्ट, सुधीर बहुगुणा, कलाकार विकास खण्ड कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : वर्ष 2023 के लिए माध्यमिक स्कूलों के लिए छुट्टियां (Holidays) घोषित, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश, पढें आदेश

IMG 20221229 WA0039

कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट पूर्व सहा0वि0अ0(पं), द्वारीखाल द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े : कोविड-19 अलर्ट : उत्तराखंड (Uttarakhand)के स्कूलों में अब मास्क, सैनिटाइजर व थर्मल स्केनिंग अनिवार्य, आदेश जारी

ये रहे विजेता प्रतिभागी

लोक नृत्य

  • प्रथम बखरोड़ीगॉव
  • द्वितीय ग्वीनबड़ा
  • तृतीय रिंगवाडग़ांव

लोक गायन

  • प्रथम द्वारीखाल
  • द्वितीय कलोड़ी
  • तृतीय गूम लं0

एकांकी नाटक

  • प्रथम द्वारीखाल
  • द्वितीय ग्वीनबड़ा
  • तृतीय ग्वीनछोटा (बखरोड़ीगांव)

IMG 20221229 WA0069

 

यह भी पढ़े : IPS Promotion : इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

 

यह भी पढ़े : Uttarakhand : भाजपा के युवा मोर्चा व ओबीसी मोर्चा के इन युवाओं को मिली जिलों में जिम्मेदारी

Next Post

ब्रेकिंग : Uttarakhand में नव वर्ष पर 24 घंटे होटल, रेस्तरां व ढाबों को खुला रहने की अनुमति, करना होगा नियमों का पालन

उत्तराखंड (Uttarakhand) में नव वर्ष पर 24 घंटे होटल, रेस्तरां व ढाबों को खुला रहने की अनुमति, करना होगा नियमों का पालन देहरादून/मुख्यधारा Uttarakhand में नव वर्ष 2023 में अत्यधिक संख्या में पर्यटकों की संभावना के चलते आगामी 30 दिसंबर […]

यह भी पढ़े