हिमालय दिवस पर पर्यावरण संरक्षण व हिमालय संरक्षण की ली प्रतिज्ञा - Mukhyadhara

हिमालय दिवस पर पर्यावरण संरक्षण व हिमालय संरक्षण की ली प्रतिज्ञा

admin
pratigya 1

चमोली/मुख्यधारा

हिमालय दिवस के अवसर पर विकासखण्ड जोशीमठ के पैंनखण्डा इंटर कालेज सलूड़- डूंग्रा छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और हिमालय संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य सी एस जदोड़ा ने बच्चों को हिमालय बचाओ के संबंध में जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि हिमालय बचाने के बाद ही स्वस्थ पर्यावरण की कल्पना की सकती है

विद्यालय के प्रवक्ता जगदीश चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में हिमालय संरक्षण हेतु आम जनमानस को आगे आने की आवश्यकता है। छात्रों को सम्बोधित करते हुए प्रवक्ता मदन मोहन ने कहा कि हिमालय हमारा गौरव है उन्होंने छात्र छात्राओं को हिमालय के समूचे संरक्षण और संबर्द्धन के लिये भी प्रेरित किया।

pratigya

अध्यापक आशीष मिश्रा ने कहा कि हिमालय हमारे देश का मस्तक है और देश की आन-बान एवं शान है। हिमालय को सुरक्षित रखना, हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रवक्ता ओम प्रकाश शाह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हिमालय संरक्षण के लिए पहले स्वयं जागरूक होना होगा। मनुष्य अपने आनंद के लिए पर्वतों पर जाते हैं।

लेकिन वहां जाकर प्लास्टिक, पॉलीथिन से प्रदूषण फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे हिमालय और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। प्रदूषण की समस्या बहुत विकराल होती जा रही है। इस वजह से जल, वायु और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं जन्म ले रही हैं। कार्यक्रम में शिक्षक सतेंद्र कुमार, राकेश फरस्वाण अवधेश सेमवाल, वीरेंद्र आर्य, राजेश तिवारी ज्योति कुंवर सरिता सकलानी ने भी छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया।

 

यह भी पढें:…तो आज कौन विधायक हो रहे हैं भाजपा में शामिल! राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने किया ट्वीट

 

यह भी पढें : CM धामी ने 16431.72 लाख की 49 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

 

यह भी पढें: दु:खद : विकासनगर में तीन नन्हें बच्चों के साथ शक्तिनहर में कूदी महिला

 

यह भी पढें: पिथौरागढ़ : गुलदार की खाल के साथ एक महंत समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में वन कर्मियों को मिली सफलता

Next Post

द्वारीखाल : मेधावी निर्धन छात्रा-छात्राओं की पूरे साल की फीस भरेंगे ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा। गरीब छात्रों को बांटी अध्ययन सामग्री

द्वारीखाल/मुख्यधारा विकासखंड द्वारीखाल के प्रमुख महेंद्र राणा ने गरीब एवं निर्धन छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरण करने के अवसर पर कहा कि मेरे विकासखण्ड के अंतर्गत कोई भी निर्धन छात्र शिक्षा से वंचित न रहे, क्योंकि शिक्षा सभी का अधिकार […]
1 2

यह भी पढ़े