...तो आज कौन नेता हो रहे हैं भाजपा में शामिल! राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने किया ट्वीट - Mukhyadhara

…तो आज कौन नेता हो रहे हैं भाजपा में शामिल! राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने किया ट्वीट

admin
नई दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि आज दोपहर 1 बजे एक विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उनके इस ट्वीट के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि अमुक नेता भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
हालांकि सूत्र यह भी बताते हैं कि ज्ञानी जैल सिंह के पोते को आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है।
Screenshot 20210913 124236 Twitter
हालांकि गत दिवस पुरोला के कांग्रेस विधायक को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और इससे पहले धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भाजपा का दामन थाम चुके हैं। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा को भी भाजपा में जल्द शामिल करवाया जा सकता है।
बहरहाल, आज अनिल बलूनी के किसी बड़े नेता के भाजपा में शामिल होने वाले ट्वीट ने सियासी माहौल और रोचक बना दिया है। अब देखना यह है कि बलूनी के नेतृत्व में आज किस नेता को भाजपा में शामिल करवाया जाता है!

यह भी पढें: दु:खद : विकासनगर में तीन नन्हें बच्चों के साथ शक्तिनहर में कूदी महिला

 

यह भी पढें: पिथौरागढ़ : गुलदार की खाल के साथ एक महंत समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में वन कर्मियों को मिली सफलता

 

यह भी पढें: Big breaking : गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल। गत दिवस विजय रूपाणी ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। पुरोला विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

 

Next Post

Breaking : भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा वाहन चालक

उत्तरकाशी/मुख्यधारा पहाड़ी रास्तों पर आजकल यात्रा करना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। ऐसा ही एक मामला आज यमुनोत्री जाते समय सिलक्यारा नामक स्थान पर हुआ, जहां पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक कार उसकी चपेट में […]
13 09 2021 uttarkashi 22015995

यह भी पढ़े