पिथौरागढ़ : गुलदार की खाल के साथ एक महंत समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में वन कर्मियों को मिली सफलता - Mukhyadhara

पिथौरागढ़ : गुलदार की खाल के साथ एक महंत समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में वन कर्मियों को मिली सफलता

admin
baag ki khal

पिथौरागढ़/मुख्यधारा

पिथौरागढ़ वन प्रभाग की टीम ने वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त तीन लोगों को वन्य जीव अंगों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पिथौरागढ़ वन प्रभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज कपलेश्वर महादेव कफलाडी के महन्त चन्दन गिरी(56 वर्ष) को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक गुलदार की खाल, जिसकी लम्बाई नाक से पूंछ तक 2 मीटर, 4 कैनाइन उपरी जब्डे 11 छोटे दात नीचले जब्डे मे 12 छोटे दाँत बरामद किए गए हैं।

baag ki khal 2

वन विभाग टीम में दिनेश जोशी, रेन्ज अधिकारी, पिथौरागढ़ रेन्ज, मनोज ज्याला वन आरक्षी, बृजेश विश्वकर्मा, वन दरोगा, गणेश चिराल, वन आरक्षी, योगेश चन्द्र पाण्डेय, वन आरक्षी तथा एसओजी के एसआई प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, जावेद हसन, कानि, संदीप चन्द, कानि आदि थे। अभियुक्त को गिरफ्तार कर मेडिकल करवा कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

baag 3

इसके अलावा गत दिवस 11 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर अस्कोट वन क्षेत्राधिकारी बालम सिंह अल्मिया के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा कालिका – खुमति सड़क पर खुमति पुल के पास से दो व्यक्तियों को एक तेदुआँ की खाल (सिर से पूँछ तक 2.60 मीटर) मय समस्त दाँत के तथा दो भालू की पित्ती (220 ग्राम तथा 20 ग्राम) के साथ के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम आन सिंह पुत्र रतन सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष ग्राम एवं पोस्ट खुमति तथा त्रिलोक सिंह पुत्र राम सिंह उम्र लगभग 24 वर्ष ग्राम एवं पोस्ट खुमति है।

123

पकड़े गए दोनों व्यक्ति लंबे समय से वन्य प्राणियों के अंगों की तस्करी में संलिप्त थे। पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मेडिकल परीक्षण उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उनसे कड़ी पूछताछ चल रही है।
टीम में रेन्ज अधिकारी बालम सिंह अलमिया, वन दरोगा नन्दा बल्लभ गौला, हितेश सिंह कार्की, वन आरक्षी करन सिंह धामी व अन्य सदस्य थे।

पिथौरागढ़ के प्रभागीय वनाधिकारी डा. विनय भार्गव ने कहा कि वनों एवं वन्य जीव-जंतुओं की सुरक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इनका सभी को संरक्षण करना चाहिए, किंतु वनों एवं वन्य जीव-जंतुओं को क्षति पहुंचाने व तस्करी करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढें: दु:खद : विकासनगर में तीन नन्हें बच्चों के साथ शक्तिनहर में कूदी महिला

 

यह भी पढें: Big breaking : गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल। गत दिवस विजय रूपाणी ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। पुरोला विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

 

यह भी पढें: महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

गुड न्यूज : गोपेश्वर रेंज में वन पंचायतों की महिलाओं को सूखी चीड़ की पत्तियों से सिखाया क्राफ्ट बनाना। बनेगा आजीविका का जरिया

गोपेश्वर/मुख्यधारा गोपेश्वर रेंज केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के लगभग चार हजार आरक्षित वन क्षेत्र में से लगभग 50 प्रतिशत आग चीड़ बाहुल्य क्षेत्र है। यह क्षेत्र ढंगारी/चट्टानी क्षेत्र है। जिसमें प्राकृतिक रूप से चीड़ ही अधिक उगता है। गत वर्षों […]
van jiv

यह भी पढ़े