दु:खद : विकासनगर में तीन नन्हें बच्चों के साथ शक्तिनहर में कूदी महिला - Mukhyadhara

दु:खद : विकासनगर में तीन नन्हें बच्चों के साथ शक्तिनहर में कूदी महिला

admin
pic

विकासनगर/मुख्यधारा

वर्तमान अत्याधुनिक युग की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की सहनशक्ति भी खत्म होती जा रही है। आज ऐसा ही एक हृदय विदारक मामला देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में सामने आया है, जहां पति से विवाद के चलते एक महिला ने अपने तीन नन्हें बच्चों सहित शक्तिनहर में छलांग लगा दी।

प्रत्यदर्शियों ने एक बच्चे व महिला को किसी तरह नहर से बाहर निकाला, किंतु तब तक बच्ची मौत हो चुकी थी। अन्य दो बच्चों के नहर के तेज बहाव में लापता होने की सूचना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहसपुर थाना क्षेत्रांतर्गत निवासी तीस वर्षीय महिला रब्बानी के अपने पति से कुछ समय से विवाद चल रहा था। बताया गया कि आज दोपहर में आवेश में आकर महिला अपने चार साल की बच्ची जिया, दस साल के जैद व 12 साल की बच्ची जानम को साथ लेकर शक्तिनहर के किनारे पहुंची और एक नंबर पुल के पास सबसे पहले जानम व जैद को नहर में फेंक दिया।

इसी के साथ वह सबसे छोटी बच्ची जिया के साथ स्वयं भी नहर में कूद गई। इसे देख प्रत्यदर्शियों के होश उड़ गए। किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने नहर में उतरकर रब्बानी व जिया को नहर से बाहर निकाला, किंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बच्ची की मौत हो चुकी थी, किंतु महिला को बचा लिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लापता दो बच्चों की खोजबीन की जा रही है। वहीं महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

यह भी पढें: Big breaking : गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल। गत दिवस विजय रूपाणी ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। पुरोला विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

 

यह भी पढें: महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की शिष्टाचार भेंट

 

Next Post

द्वारीखाल ब्लॉक में आयोजित हुआ कृषि मेला। ब्लॉक प्रमुख बोले : जैविक उत्पादों में छिपा है स्वस्थ जीवन का राज

द्वारीखाल/मुख्यधारा विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में आज जैविक कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक कृषि मेला वर्ष 2020-21 आयोजित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों में स्वस्थ जीवन […]
1 1

यह भी पढ़े