द्वारीखाल ब्लॉक में आयोजित हुआ कृषि मेला। ब्लॉक प्रमुख बोले : जैविक उत्पादों में छिपा है स्वस्थ जीवन का राज - Mukhyadhara

द्वारीखाल ब्लॉक में आयोजित हुआ कृषि मेला। ब्लॉक प्रमुख बोले : जैविक उत्पादों में छिपा है स्वस्थ जीवन का राज

admin
1 1

द्वारीखाल/मुख्यधारा

विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में आज जैविक कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक कृषि मेला वर्ष 2020-21 आयोजित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों में स्वस्थ जीवन का राज छिपा हुआ है। इसलिए हमारे पूर्वजों की बताई हुई जैविक खेती की ओर लौटना पड़ेगा।

कृषि विभाग द्वारा आयोजित पारम्परिक खेती के सम्बन्धित कृषि मेला कार्यक्रम में उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विकास से सम्बन्धित जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों से आए कृषकों को कृषि कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

3 1

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा को माल्यार्पण कर एवं बुके देकर उनका स्वागत किया गया। प्रमुख ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी पुरानी खेती पर आना पड़ेगा, जैसे हमारे पूर्वज खेती करते थे। उसी के अनुरूप हमें जैविक खेती कर जैविक उत्पादन करना चाहिए, क्योंकि आजकल हर खाद्य पदार्थ में मिलावट है, इसलिए अधिकतर बीमारी इसी से उत्पन्न होती है। हमें जैविक खेती से उत्पादित खाद पदार्थो का सेवन करना चाहिए।

2 1

प्रमुख महेंद्र राणा ने कहा कि मैं हमेशा से आपके मध्य रहा हूं तथा हमारा विकासखण्ड प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं कृषि विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों से प्रभावित हूं। जो भी यहां पर उपकरण हैं, उनका सही प्रकार से प्रयोग होना चाहिए। हम सब कृषकों के साथ है।

5

इस अवसर पर अरविन्द भट्ट भूमि संरक्षण अधिकारी, ओमनाथ सेमवाल विकासखण्ड  प्रभारी कृषि, मुकेश कुमार तकनीकी सहायक, योगेन्द्र सिंह नेगी प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, साधना देवी प्रधान अमोला,  हरपाल सिंह रावत सहायक समाज कल्याण अधिकारी, नरेन्द्र सिंह रावत प्रभारी उद्यान एवं सचल दल, भारत सिंह क्षे0पं0स0, कुलभूषण जिला पं0स0, अर्जुन सिंह नेगी प्रधान संगठन अध्यक्ष, बालेन्दु भाई समाजसेवी, कीरत सिंह क्षे0पं0स0 आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया।

 

यह भी पढें: दु:खद : विकासनगर में तीन नन्हें बच्चों के साथ शक्तिनहर में कूदी महिला

 

यह भी पढें: Big breaking : गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल। गत दिवस विजय रूपाणी ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। पुरोला विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

 

यह भी पढें: महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

पिथौरागढ़ : गुलदार की खाल के साथ एक महंत समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में वन कर्मियों को मिली सफलता

पिथौरागढ़/मुख्यधारा पिथौरागढ़ वन प्रभाग की टीम ने वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त तीन लोगों को वन्य जीव अंगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पिथौरागढ़ वन प्रभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज कपलेश्वर महादेव कफलाडी के महन्त चन्दन […]
baag ki khal

यह भी पढ़े