द्वारीखाल : मेधावी निर्धन छात्रा-छात्राओं की पूरे साल की फीस भरेंगे ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा। गरीब छात्रों को बांटी अध्ययन सामग्री - Mukhyadhara

द्वारीखाल : मेधावी निर्धन छात्रा-छात्राओं की पूरे साल की फीस भरेंगे ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा। गरीब छात्रों को बांटी अध्ययन सामग्री

admin
1 2

द्वारीखाल/मुख्यधारा

विकासखंड द्वारीखाल के प्रमुख महेंद्र राणा ने गरीब एवं निर्धन छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरण करने के अवसर पर कहा कि मेरे विकासखण्ड के अंतर्गत कोई भी निर्धन छात्र शिक्षा से वंचित न रहे, क्योंकि शिक्षा सभी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मेधावी एवं निर्धन छात्रा-छात्राओं को पूरे साल की फीस भी मेरे द्वारा भुगतान की जाएगी।

2 2

ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल राणा ने निर्धन एवं मेधावी छात्रों को द्वितीय सत्र में रा0उ0मा0वि0 बिन्द्रातोक एवं रा0उ0मा0वि0 कठुड़ बडा़ से शुरुआत कर निर्धन छात्र छात्राओं को अध्ययन सामग्री बांटी गई।

13 सितंबर से 16 सितंबर को विकासखण्ड के अंतर्गत शेष विद्यालयों में निर्धन मेधावी छात्रों को अध्ययन सामग्री बांटी जाएगी। इससे पूर्व प्रथम सत्र में अधिकांश क्षेत्रों में ब्लॉक प्रमुख द्वारा अध्ययन सामग्री वितरित की जा चुकी है।

3 2

इस अवसर पर प्रधानाचार्य बिन्द्रातोक कुलदीप जखमोला, कविता देवी प्रधान खैण्डूडी, सीता देवी प्रधान ग्वील, प्यारे लाल प्रधान जसपुर, सुमन बड़थ्वाल प्रधान बड़ेथ ढांगू, रविन्द्र रावत ग्राम गढकोट, महेश कुकरेती, गुणपाल सिंह, संदीप भाई अर्जुन सिंह नेगी, प्रवीन सिंह बिष्ट, दशरथ सिंह, नीतू शर्मा प्रधानचार्य कठुड़ बडा़, पिंकी देवी एस0एम0सी0 अध्यक्ष, संगीता देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य कठुड़ बड़ा, विक्रम सिंह प्रधान प्रतिनिधि कठुड़ बडा़ आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ड्डस्रशश्च मनमोहन बिष्ट ने किया।

 

यह भी पढें:…तो आज कौन विधायक हो रहे हैं भाजपा में शामिल! राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने किया ट्वीट

 

यह भी पढें: Breaking : भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा वाहन चालक

 

यह भी पढें: दु:खद : विकासनगर में तीन नन्हें बच्चों के साथ शक्तिनहर में कूदी महिला

 

यह भी पढें: पिथौरागढ़ : गुलदार की खाल के साथ एक महंत समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में वन कर्मियों को मिली सफलता

Next Post

Breaking : देहरादून के इन पुलिस उपनिरीक्षकों के हुए तबादले

देहरादून/मुख्यधारा देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तीन पुलिस उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण कर दिए हैं। इस प्रकार कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी द्वारा यह पहली ट्रांसफर सूची जारी की गई है।     यह भी पढें:…तो आज कौन विधायक […]
police transfer uk

यह भी पढ़े