अब शहीद भूपाल सिंह नेगी के नाम से जाना जाएगा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लंगूरी। युवा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख राणा - Mukhyadhara

अब शहीद भूपाल सिंह नेगी के नाम से जाना जाएगा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लंगूरी। युवा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख राणा

admin
IMG 20211223 WA0026

द्वारीखाल/मुख्यधारा

पूर्व माध्यमिक विद्यालय लंगूरी का नाम वीरचक्र से अलंकृत शहीद भूपाल सिंह नेगी के नाम से जाना जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने विद्यालय में रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। लंगूरी पहुँचने पर राणा का ग्रामवासियों द्वारा ढोल दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर महेन्द्र राणा ने कहा कि आज से पूर्व माध्यमिक विद्यालय का नाम वीर चक्र से अलंकृत शहीद भूपाल सिंह नेगी के नाम से जाना जायेगा। भूपाल सिंह नेगी 1948 में शहीद हो गए थे। इस दौरान शहीद के पुत्र बचन सिंह नेगी, विश्राम सिंह नेगी, बहुएं गोदाम्बरी देवी एवं आशा देवी उपस्थित रही।

1640278156784

इस अवसर पर महेंद्र राणा ने कहा कि वीर सपूतों का हमारे गढ़वाल में बहुत बड़ा योगदान है। इस विद्यालय का नाम शहीद के नाम पर रखने पर मुझे बहुत गर्व की अनुभूति हो रही है।

कार्यक्रम में सीडीएस शहीद विपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। राणा ने कहा कि मैं हर समय आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा। यदि क्षेत्र में कोई भी समस्या हो तो उन्हें बेहिचक समस्या से अवगत करा सकते हैं।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश रावत ने कहा कि हमारी जन्मभूमि पर कई वीर शहीद हुए हैं। हमें स्कूलों व स्थानों के नाम शहीदों के नाम पर रखकर उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए।

1640278200708

इस अवसर पर कमलेश्वरी देवी प्रधान लंगूरी, अर्जुन सिंह नेगी प्रधान संगठन अध्यक्ष, यशपाल सिंह दिउसा, सीमा देवी तोली, श्याम सिंह प्रधान सिमल्या, सतीश चन्द्र प्रधान भलगांव द्वारी, भारत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, सरोजनी देवी महिला मंगल दल अध्यक्ष, गिरजा प्रसाद डोबरियाल लंगूरी, ग्रा0प0वि0अ0 मो0ताहिर, दलीप रावत प्रधानाध्यापक एवं समस्त विद्यालय के अध्यापक/कर्मचारी, ग्रामसभा के निवासी उपस्थित रहे। पूर्व प्रवक्ता उम्मेद सिंह नेगी ने भी सभा को सम्बोधित किया।

IMG 20211223 WA0061

 

युवा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा

इसके बाद विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने प्रतिभाग कियाा। जिसमें विकासखण्ड से कई महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में महिला मंगल दलों के द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं एकांकी नाटक की प्रस्तुति दी गयी।

इस मौके पर प्रमुख राणा ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाकर रखना होगा। साथ ही महिलाओं का सम्मान करना सबका कर्तव्य है। सभी मेरी माताओ-बहिनों से आग्रह है किआप सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढकर हिस्सा लें।

लोकगीत में महिला मंगल दल ग्वीनबड़ा प्रथम, महिला मंगल दल गूमखाल बाजार द्वितीय एवं महिला मंगल दल कलोडी तृतीय स्थान पर रहा, जबकि लोक नृत्य में महिला मंगल दल बिरमोली प्रथम, महिला मंगल दल ग्वीनबड़ा द्वितीय एवं महिला मंगल दल गूम लंगूर तृतीय रहा। एकांकी नाटक में महिला मंगल दल गूम बाजार प्रथम, महिला मंगल दल बिरमोली द्वितीय एवं महिला मंगल दल कोटलमण्डा तृतीय स्थान पर रहे।

IMG 20211223 WA0059

इस अवसर पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी सज्जन सिंह रावत, हरेन्द्र सिह रावत प्रशासनिक अधिकारी, हरपाल सिह रावत, जियाउल हसन, संजय सिह बिष्ट, राजमोहन सिंह क्षेत्र पंचायत, भारत रावत क्षेत्र पंचायत, विक्रम सिंह क्षेत्र पंचायत, विजय सिंह प्रधान कलोड़ी, अर्जुन नेगी प्रधान च्वरा, नीलम देवी प्रधान जमेली, बबीता देवी प्रधान खजरी, डा. सतपाल रावत शिवनारायण सिंह, मानसिंह बिष्ट बिरमोली, सुनील बिष्ट कलोड़ी, ढोलक वादक निर्मल सिंह, एवं हारमोनियम वादक मुकेश सिंह उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़े:बिग ब्रेकिंग: …तो उत्तराखंड में फिर लग सकता है नाइट कर्फ्यू व प्रतिबंध! पढ़े आदेश

 

यह भी पढ़े: Breaking: कोरोना मरीजों की आज इतनी बढ़ी संख्या। हो जाइए सावधान!

 

यह भी पढ़े: बड़ी खबर : देहरादून के वकील को इस शोरूम ने कैश में भी नहीं दी बाइक! क्या है मामला, पढें ये खबर

 

यह भी पढ़ें : सियासत : ट्वीट बम के बाद हरीश रावत का नया बयान: कदम कदम बढाए जा, कांग्रेस के गीत गाए जा…

Next Post

Breaking: इन IAS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, देखें सूची

देहरादून/मुख्यधारा भारतीय प्रशासनिक सेवा उत्तराखण्ड संवर्ग के सात अधिकारियों को उनके नाम 4 में अंकित तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा के चयन श्रेणी वेतनमान (Selection] [Giride) रु. 123100-215900 ( अपुनरीक्षित वेतनमान रु. 37,400-67,000+ ग्रेड पे 8700) प्रोन्नत किया गया है। […]
images 37

यह भी पढ़े