Image

पौड़ी गढ़वाल : एसडीएम एवं डीएफओ को बाघ को शीघ्र पकड़ने के निर्देश

admin
s 1 10

पौड़ी गढ़वाल : एसडीएम एवं डीएफओ को बाघ को शीघ्र पकड़ने के निर्देश

  • महाराज ने बाघ के हमले में मारी गयी श्रीकोट निवासी रिया के प्रति संवेदना व्यक्त की
  • पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 01 लाख 80 हजार की धनराशि दी गयी

पौड़ी गढ़वाल/मुख्यधारा

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गयी विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री जितेंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला और डीएफओ जीवन दोगडे को आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बाघ के हमले में मारी गयी विकासखंड पोखडा, श्रीकोट निवासी रिया पुत्री जितेंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला और और डीएफओ जीवन दोगडे से वार्ता कर आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने एसडीएम और डीएफओ को घटनास्थल और उसके आसपास बाघ को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरे लगाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : सीपी राधाकृष्णन आज बनेगे देश के नए उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिलाएंगी शपथ, महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा

महाराज ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दो पिंजरे लगा दिए गए हैं बाकी दो पिंजरे और लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम घटनास्थल एवं समीपवर्ती क्षेत्र में लगातार गस्त कर बाघ को पकड़ने की कार्यवाही में लगी है।

कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 01 लाख 80 हजार की धनराशि की राहत दी गयी है जबकि शेष 04 लाख 20 हजार की राहत राशि शीघ्र ही पीड़ित परिवार को दी जायेगी।

यह भी पढ़ें : मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कुंभ मेल क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

Next Post

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिन्दी हमारी सांस्कृतिक भावनाओं, आकांक्षाओं […]
pu 1 12

यह भी पढ़े