Image

मोरी के सुदूरवर्ती सीमांत क्षेत्र बड़ासू पट्टी को मिली एक महत्वपूर्ण सौगात

admin
IMG 20260115 WA0005 1
  • मोरी के सुदूरवर्ती सीमांत क्षेत्र बड़ासू पट्टी को मिली एक महत्वपूर्ण सौगात
  • मोरी में 1 करोड़ 74_लाख 90 हजार की लागत से उपस्वास्थ्य केन्द्र गंगाड़ के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति

नीरज उत्तराखंडी/मोरी

पुरोला विधानसभा के विकासखंड मोरी के सुदूरवर्ती बड़ासू पट्टी के गंगाड़ में ₹1 करोड़ 74 लाख 90 हजार की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिलने से निकट भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने का लाभ सीमांत वासियों को मिलेगा।

विधायक दुर्गेश लाल ने इस दुर्गम क्षेत्र की पीड़ा को समझा और इसे धरातल पर उतारा। उनके प्रयासों से गर्भवती महिलाओं और पर्यटकों को समय पर इलाज मिल सकेगा।

विधायक दुर्गेश लाल ने विधानसभा पुरोला के अन्तर्गत विकास खण्ड मोरी में 1करोड़ 74_लाख 90 हजार की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र गंगाड़ के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

इस उप केन्द्र के निर्माण से बड़ासू पट्टी में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर होगा जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य की उचित देखभाल करने गर्भवती महिलाओं धात्री महिलाओं के देखभाल होगी रोगों के इलाज के लिए प्राथमिक उपचार समय पर होगा पर्यटकों का प्राथमिक उपचार समयबद्ध होगा जिससे पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए भी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धि है। क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विधायक दुर्गेश लाल ने कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रही है । वे झूठे वादे नहीं करते, काम करने का इरादा रखते है।

अब आशा की जानी चाहिए लिवाड़ी गांव में विगत कई वर्षों से कागजों में संचालित हो रहा चिकित्साल्य के दिन भी बहुरेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सीमांतवासियों को मिलेगा।

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव देहरादून/मुख्यधारा ‘शोध क्षमताओं का विकास: गुणात्मक और मात्रात्मक परिप्रेक्ष्य’ विषय पर एक सप्ताह का अंतर्राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के […]
IMG 20260115 WA0020 1

यह भी पढ़े