BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा पहुंची शिमला पिस्तौर, विपिन जल्होत्रा ने किया जोरदार स्वागत  - Mukhyadhara

BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा पहुंची शिमला पिस्तौर, विपिन जल्होत्रा ने किया जोरदार स्वागत 

admin
IMG 20211113 WA0078

किच्छा/मुख्यधारा

भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने शिमला पिस्तौर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। नेहा ने विपिन व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर भाजपा अभियान की शुरुआत के साथ ही लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करा उन्हें पार्टी के पोस्टर में झंडे भी दिए।
भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी शनिवार को सांसद प्रतिनिधि के आवास पर पहुंची। विपिन की पत्नी एवं ब्लाक प्रमुख ममता के साथ उन्होंने चाय पर चर्चा की तथा विधानसभा में भाजपा की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।
IMG 20211113 WA0076
देश की जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है, इस भरोसे को बनाए रखने की जिम्मेदारी हमारे कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि वह सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
IMG 20211113 WA0077
इस दौरान विपिन ने भी किच्छा विधानसभा में भाजपा को मजबूत बनाने का भरोसा जताया। इसके बाद विपिन व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हर घर भाजपा घर घर भाजपा के तहत जनसंपर्क किया।
IMG 20211113 WA0082
उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहां पर जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, नगर अध्यक्ष विवेक राय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश धनवानी, मनोज यादव, नवजोत सिंह, सुशील यादव आदि मौजूद रहे।

यह पढ़े : प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने में ऊर्जा कर्मी बनें सहयोगी : धामी

 

यह पढ़े : रुड़की से बड़ी खबर : खनन माफिया के हमले से ग्रामीणों के घायल होने पर बवाल। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

 

यह पढ़े : दु:खद खबर : मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में कर्नल विप्लव समेत 5 जवान शहीद। पत्नी और बेटे की भी गई जान

 

यह पढ़े : बड़ी खबर : अपणि सरकार, उत्तराखंड सरकार : अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएँ

 

Next Post

प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने में ऊर्जा कर्मी बनें सहयोगी : धामी

योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी प्रदेश की आर्थिकी का आधार बने ऊर्जा क्षेत्र मुख्यमंत्री ने यूजेवीएनएल को स्थापना दिवस की दी बधाई यूजीवीएनएल द्वारा वर्ष 2020-21 में अर्जित लाभांश के रूप में मुख्यमंत्री को सौंपी 25 करोड़ की धनराशि […]
PicsArt 11 14 10.33.06

यह भी पढ़े