Corona अपडेट : उत्तराखंड में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार। आज 878 संक्रमित - Mukhyadhara

Corona अपडेट : उत्तराखंड में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार। आज 878 संक्रमित

admin
corona virus 1

देहरादून। काफी प्रयासों के बाद भी उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। गत दिवस शनिवार को रिकॉर्ड 2078 मरीज प्रदेश में आए थे। इसके बाद आज एक बार फिर से 878 आए हैं। इनको मिलाते हुए एक्टिव मरीजों की संख्या 12455 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 13 और मरीजों की मौत हुई है।

शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 10092 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 878 मरीज पॉजिटिव पाए गए।

आज देहरादून जिले से 408, हरिद्वार से 176, उधम सिंह नगर से 11 और नैनीताल जिले से 48 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा से 17, बागेश्वर  से दो, चमोली से 14, चंपावत 11, पौड़ी गढ़वाल 55, पिथौरागढ़ 31, रुद्रप्रयाग 13, टिहरी गढ़वाल 48 और उत्तरकाशी से 44 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है

इस प्रकार प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 40963 पहुंच गया है, जिनमें से 27828 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अब तक कुल 491 लोगों की प्रदेशभर में मौत हो चुकी है और 190 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 67.93% है।

Screenshot 20200920 191313 Drive 847x1024 1

यह भी पढ़ें : विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की पूर्णा रिपोर्ट पॉजिटिव। 3 दिन बाद होना है सत्र आयोजित

यह भी पढ़ें : केदारनाथ क्षेत्र में चले सर्च अभियान में मिले नरकंकाल। डीएनए सेंपलिंग के बाद अंतिम संस्कार 

Next Post

क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण मेरी प्राथमिकता : अमरदेई शाह

रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने बालीबाल मैच का शुभारंभ कर खेलों के प्रति किया जागरूक सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह द्वारा अपने गृह क्षेत्र गोर्ती ( जखोली) में आयोजित बॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। […]
IMG 20200920 WA0014

यह भी पढ़े