द्वारीखाल प्रमुख को मिला दुगड्डा नगरपालिका क्षेत्रवासियों का समर्थन। विधानसभा चुनाव में राणा के लिए झोकेंगे ताकत - Mukhyadhara

द्वारीखाल प्रमुख को मिला दुगड्डा नगरपालिका क्षेत्रवासियों का समर्थन। विधानसभा चुनाव में राणा के लिए झोकेंगे ताकत

admin
IMG 20210816 WA0007
कोटद्वार/मुख्यधारा

द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा का जनाधार बढ़ता दिखने लगा है। वे जिस क्षेत्र में भी जाते हैं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीण क्षेत्रवासी उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद देने का संकल्प लेते हैं। इसी कड़ी में आज जब प्रमुख महेंद्र राणा और उनकी टीम नगरपालिका दुगड्डा पहुंचे तो वहां उनके स्वागत में बड़ी संख्या में इंतजार कर रहे ग्रामीणों की भीड़ से वे गदगद हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं का निराकरण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा की अध्यक्षता में नगरपालिका दुगड्डा में आज बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों के संदर्भ में विकासखण्ड दुगड्डा के जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापक मंथन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल का पूर्ण रूप से हर तरह से समर्थन देने का वादा किया।

IMG 20210816 WA0039

अपने संबोधन में महेन्द्र राणा ने कहा कि मुझे तीन बार दीन दयाल उपाध्याय योजना के अंर्तगत भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है और विकासखण्ड 25 लाख रु. दिए गए, जो कि विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड में जाने के लिए सड़क नहीं थी। सड़क निर्माण कार्य किया व फील्ड नहीं था। ऐसे में उन्होंने भव्य फील्ड का निर्माण कार्य करवाने के साथ ही ब्लॉक तक सड़क पहुंचाने का काम प्राथमिकता के साथ किया। जिससे आज सभी को इसका लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहार कि डाडामंडी में 30 लाख रु. का सामुदायिक भवन व मंच निर्माण करवाया गया। चैलूसंैण में व्यू प्वाइंट का निर्माण हो या फिर पिछले साल महिलाओं को होली मिलन समारोह आयोजित किया जाना, इस तरह के कार्य क्षेत्र में पहली बार हुए हैं। होली मिलन समारोह में 126 महिला समूहों, महिला मंगल दल को 22 ली0 का प्रेशर कुकर प्रथम आने वाले 5 समूह को 11000 द्वितीय 5 समूह को 5000 व 15 तृतीय पुरुस्कार को 2100 दिए गए। श्री राणा ने कहा कि इससे महिलाओं को न सिर्फ प्रोत्साहन मिला, बल्कि उन्हें अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को समझने का मौका भी मिला।

IMG 20210816 WA0006
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कोविड-19 में प्रत्येक ग्राम पंचायत में दवाई सेनेटाइजर मास्क थर्मामीटर ऑक्सीमीटर पीईटी किट आदि दिए। यही नहीं इस वर्ष 350 गरीब बच्चों को गोद लिया, जिसमें पढ़ाई का पूरा खर्च मेरे द्वारा दिया जाएगा।
लोगों को सुविधाजक स्थानों पर बैठने के लिए बेंच लगाई गए। कोविड-19 में आशा कार्यकत्री ऑगनबाड़ी कार्यकत्री ग्रेन डीलर विकासखण्ड के समस्त अधिकारी कर्मचारियों प्रधान क्षे0पं0 जिला पं0 को सम्मानित किया गया। साथ में शॉल ए पानी की बोतल, छाता बैग प्रमाण पत्र दिए गए। एक वर्ष 6 माह में मैंने विकासखण्ड में 70000 फलदार पेड़ लगाए।
IMG 20210816 WA0029
द्वारीखाल प्रमुख राणा ने कहा कि नेता अपने कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव के समय इस्तेमाल करते हैं, बाद में उनका सम्मान नहीं करते। मैं विश्वास दिलाता हूं कि जो कार्यकर्ता हमारे साथ मजबूती से खड़ा रहेगा, उसका सम्मान पूर्ण रूप से किया जाएगा।
कार्यक्रम में मोहन सिंह उमरौला, मुस्ताक अली पुरानकोट, राम प्रसाद डोबरियाल सरडा सकाली, सम्पूर्ण सिंह उमरौला, सतीश चन्द्र सिमलचौड, जितेन्द्र बिष्ट जुवा, युसुफ अली जुवा, शिवसिंह रावज, अरुण बिष्ट, राहुल जैन, कु0 अमिता प्रधान छोटा तल्ला, कमल रावत खजरी, मोहित आमसौड, जितेश मथाणा, अरुण उर्तिच्छा, मानसिंह वल्ली, धनवीर सिंह कैथोंनी, खेमसिंह जुवा, जगमोहन सिंह आमसैड, मो0 सलीम बुंगधार, वीरसिंह चोपड़ा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढें : Breaking : ये रहे कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले

Next Post

CM धामी को टी.एच.डी.सी. के सीएमडी ने आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया एक करोड़ का चेक

देहरादून/मुख्यधारा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में टी.एच.डी.सी. लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव बिश्नोई ने भेंटकर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु एक करोड़ की धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने टी.एच.डी.सी. द्वारा प्रदेश में […]
cm dhami 1 carore

यह भी पढ़े