CM धामी को टी.एच.डी.सी. के सीएमडी ने आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया एक करोड़ का चेक - Mukhyadhara

CM धामी को टी.एच.डी.सी. के सीएमडी ने आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया एक करोड़ का चेक

admin
cm dhami 1 carore

देहरादून/मुख्यधारा 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में टी.एच.डी.सी. लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव बिश्नोई ने भेंटकर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु एक करोड़ की धनराशि का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने टी.एच.डी.सी. द्वारा प्रदेश में संचालित जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से विद्युत उत्पादन में दिए जा रहे योगदान तथा समय-समय पर आपदा राहत कार्यों में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विजय सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढें : Breaking : ये रहे कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले

Next Post

CM धामी ने चम्पावत के अमोडी में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का किया निरीक्षण

चम्पावत/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद चम्पावत के अमोडी में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री का  पारंपरिक संगीत के साथ तथा कॉलेज की छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री […]
CM Photo 01 dt 16 August 2021

यह भी पढ़े