गुड न्यूज : वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा संबंधित 7 ईको टूरिज्म प्रस्तावों को 79.83 लाख स्वीकृत - Mukhyadhara

गुड न्यूज : वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा संबंधित 7 ईको टूरिज्म प्रस्तावों को 79.83 लाख स्वीकृत

admin
eco tourism

देहरादून/मुख्यधारा

प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) राजीव भरतरी की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित वन विभाग के मुख्यालय में  ईको टूरिज्म कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं के 79.83 लाख रूपये के 07 प्रस्ताव पारित कर संबंधित डीएफओ को निर्देश दिये गये कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के इन स्वीकृत प्रस्तावों पर शीघ्र कार्य पूर्ण किये जाए।

मुख्यमंत्री घोषणाओं के जिन प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई, इस प्रकार हैं:-

  •  15.83 लाख की लागत से चन्द्रबनी खालसा में कुमांऊनी मंदिर के पास वन विभाग द्वारा पार्क का निर्माण किया जायेगा।
  • 10 लाख रूपये की लागत से क्यारी नागटिब्बा सुरकण्डा तक ट्रेक रूट का निर्माण किया जायेगा।
  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अन्तर्गत फांटो क्षेत्र में सफारी जोन बनाने के लिए 15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई।
  • बार्सू से दयारा बुग्याल एवं रैथल से दयारा बुग्याल वाले ट्रेक रूट का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा।
  • 10 लाख रूपये से ऋषिकेश क्षेत्र में संजय झील का सौन्दर्यीकरण कर इसे साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।
  • भराड़सैंण में ईको ट्रेल/ ईको पार्क की स्थापना के लिए 20 लाख रूपये की स्वीकृति
  • नागटिब्बा, एन्दी, बुराष्टी में कैम्पिंग साइट विकास, व्यू प्वाइन्ट निर्माण, नागटिब्बा ताल की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 19 लाख रूपये की स्वीकृति शामिल है।
  • ईकोटूरिज्म कोर कमेटी के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म एवं प्रचार प्रसार ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु राज्य सेक्टर ईको टूरिज्म योजना के अंतर्गत यह धनराशि प्रभागीय वनाधिकारियों को जारी की जा रही है ।
  • बैठक में अपर प्रमुख वन संरक्षक परियोजना डॉ. समीर सिन्हा, अपर प्रमुख वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन जी.एस. पांडे, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ डॉ. तेजस्विनी पाटील, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक उपस्थित थे ।

यह भी पढें :ऊधमसिंहनगर के जिला पंचायत उपाध्यक्ष इस मामले में हुए गिरफ्तार, जेल भेजा

यह भी पढें : दु:खद खबर पिथौरागढ़ : पांच युवकों के नदी में डूबने से मौत। घर में चल रही थी शादी की तैयारी

Next Post

दु:खर खबर : पौड़ी की महिला को गुलदार ने बनाया निवाला। घटना के बाद सहमे ग्रामीण

पौड़ी/मुख्यधारा पौड़ी जनपद से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जहां चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्रांतर्गत ग्राम डबरा में एक महिला को गुलदार ने निवाला बनाया है। इस दु:खद खबर के बाद क्षेत्रवासी सहमे हुए हैं और पीडि़त परिजनों में कोहराम […]
leopard acctak 1

यह भी पढ़े