दुःखद खबर : उत्तराखंड का एक और लाल सीमा पर शहीद - Mukhyadhara

दुःखद खबर : उत्तराखंड का एक और लाल सीमा पर शहीद

admin
FB IMG 1633862064951

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आ रही है, जहां पौड़ी गढ़वाल निवासी वीर जवान विपिन सिंह गुसाईं देश के लिए सर्वस्व बलिदान करते हुए सीमा पर शहीद हो गए हैं। इस खबर से गढ़वाल समेत प्रदेश भर में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के पाबो ब्लॉक के ग्राम धारकोट के 24 वर्षीय विपिन सिंह गुसाईं 57 बंगाल इंजीनियर सियाचिन में तैनात थे, जहां देश की रक्षा करते हुए वे सीमा पर शहीद हो गए। देवभूमि के लाल के शहीद होने की खबर मिलते ही गढ़वाल समेत प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताते चलें कि शहीद विपिन सिंह गुसाईं के पिताजी सेना से रिटायर्ड हैं एवं उनके भाई भी बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात हैं। सैनिक विपिन के शहीद होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत अनेक राजनेताओं व समाजसेवियों ने गहरा दुख जताकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए  ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह गुसाईं जी के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर समय शहीद के परिवारजनों के साथ है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सियाचिन में पौड़ी गढ़वाल के धारकोट निवासी बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है।
सैनिक कल्याण मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

PicsArt 10 10 08.32.09

PicsArt 10 10 08.33.25

PicsArt 10 10 08.33.43

 

Next Post

चमोली में CM धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं ! बोले : 25वें वर्ष में देश का आदर्श राज्य होगा उत्तराखंड

चमोली/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को गोपेश्वर पहुंचे। गोपेश्वर पहुंचने पर खेल मैदान में पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया साथ ही जिलाधिकारी हिमाशु खुराना ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद […]
DSC 0312

यह भी पढ़े