Big breaking: उत्तराखंड में आज 814 कोरोना संक्रमित। तीन जिलों में चिंताजनक स्थिति - Mukhyadhara

Big breaking: उत्तराखंड में आज 814 कोरोना संक्रमित। तीन जिलों में चिंताजनक स्थिति

admin
1641560685027

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आज 814 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या अब 2022 हो गई है। वहीं आज अस्पतालों से 147 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

आज के कोरोना बुलेटिन के अनुसार देहरादून में सर्वाधिक 325, हरिद्वार में 119, नैनीताल में 233 लोग कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं।

चुनाव से पूर्व इतनी बड़ी संख्या में रोजाना आ रहे कोरोना संक्रमित चिंता की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में अभी भी सावधान रहने का समय है। अनजान लोगों की भीड़ भाड़ से बचने के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कर इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

पढ़ें पूरे आंकड़े

1641560660394

Next Post

बिग ब्रेकिंग: आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने की विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। आप ने उत्तराखंड में पहले दौर में अपने 24 प्रत्याशियों की […]
1641562882080

यह भी पढ़े