Breaking : ये रहे सीएम धामी की मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण फैसले

admin
PicsArt 07 14 01.39.03

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। जिसमें कुल 11 प्रस्ताव आए, जिनमें से आठ प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगी है।

ये हैं फैसले:-

  • कैंपा योजना के अंतर्गत वार्षिक लेखा को विधानमंडल के पटल पर रखने पर बनी सहमति।
  • देहरादून महा योजना 2025 के तहत सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के कार्यालयों को भी अनुमति दे दी है।
  • खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने राष्ट्रीय खाद्यान्न नीति में विकलांगों (जिनका आय 4000 रुपया है) को अंत्योदय के रूप में किया जाएगा शामिल।
  • कोविड-19 की वजह से परीक्षाएं नहीं हो पाई है। जिसके चलते सरकारी भर्तियों में 1 साल की छूट दी गई है।
  • परिवहन कर्मचारियों को एक मुस्त सहायता देने के प्रस्ताव के मामले पर परिवहन मंत्री और परिवहन के अधिकारियों के साथ चर्चा किया जाएगा।
  • प्रदेश में मौजूद तीन मेडिकल कॉलेजो के संचालन के लिए 500 के नए पद सृजित किए गए हैं।
  • रेशम विभाग ने अपनी जमीन को वापस लेने का लिया निर्णय।
    पुनर्वास नीति के तहत प्रभावित लोगों को 4 गुना भुगतान किया जाएगा।
  • 40.80 वर्ग भूमि जिला बागेश्वर बार एसोसिएशन को निशुल्क भूमि दी जाएगी। हालांकि, यह निर्णय साल 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने दिया था।
Next Post

Big Breaking : 24 घंटे में रद्द हुआ CM के तीन पीआरओ के तैनाती आदेश

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गत दिवस तीन जनसंपर्क अधिकारियों के तैनाती आदेश को आज 24 घंटे के भीतर रद्द कर दिया गया है। बताते चलें कि गत दिवस राजेश्वर सेठी, मुलायम सिंह रावत एवं सत्यपाल सिंह को सीएम […]
IMG 20210714 WA0025 576x1024 1

यह भी पढ़े