ऋषिकेश : ट्रेचिंग ग्राऊंड का मेयर अनिता ममगाई ने किया औचक निरीक्षण। कार्यदायी संस्था को दिए कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश - Mukhyadhara

ऋषिकेश : ट्रेचिंग ग्राऊंड का मेयर अनिता ममगाई ने किया औचक निरीक्षण। कार्यदायी संस्था को दिए कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश

admin
1637396056462

ऋषिकेश/मुख्यधारा

नगर निगम महापौर ने आज दोपहर गोविंद नगर स्थित ट्रेचिंग ग्राऊंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश दिए।

शनिवार की दोपहर निगम अधिकारी व पार्षदों के दल के साथ महापौर ट्रेनिंग ग्राऊंड पहुंची। उन्होंने वहां चल रहे लीगेसी वेस्ट कूड़े के कार्य का बेहद बारीकी के साथ अवलोकन किया।

इस दौरान मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि अब मौसम पूरी तरह खुल चुका है। कार्य में किसी भी तरह की हीलहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी। महापौर ने बताया कि नगर निगम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर पूरे शहर की नजर लगी हुई है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूर्ण कराने पर निगम का फोकस है, ताकि गोविंद नगर सहित इससे सटे अन्य क्षेत्रों के लोगों को राहत दिलाई जा सके।

उन्होंने जानकारी दी कि जैसे-जैसे यहां से कूड़ा हटेगा, वैसे-वैसे क्षेत्रवासियों के लिए शुद्व वातावरण बनाने के लिए निगम प्रशासन यहां प्लांटेशन कराना शुरू कर देगा।

1637396089306

महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड को शिफ्ट किए बगैर ठोस अपशिष्ट के निस्तारण एवं प्रोसेसिंग प्लांट की योजना को साकार नहीं किया जा सकता था। हांलाकि इसके लिए तमाम प्रयास और लम्बी मशक्कत करनी पड़ी है।

इस दौरान अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, क्षेत्रीय पार्षद अजीत गोल्डी, अनीता रैना, मनीष बनवाल, कमलेश जैन, विजय बडोनी, अशोक पासवान, लव काम्बोज, विपिन पन्त, गुरविंदर गुरी, चेतन चौहान, सतवीर तोमर गौरव कैंथोला, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा आदि मोजूद रहे।

Next Post

Breaking: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व CM धामी ने मणेगांव तिराहा, पिथौरागढ़ में कारगिल शहीद कुंदन सिंह खड़ायत की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित

पिथौरागढ़/मुख्यधारा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मणेगांव तिराहा, पिथौरागढ़ में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय रक्षा मंत्री […]
1637398698634

यह भी पढ़े