Header banner

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा, बदरीनाथ-केदारनाथ में तापमान -5 डिग्री तक पहुंचा

admin
IMG 20251119 WA0000
  • पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा, बदरीनाथ-केदारनाथ में तापमान -5 डिग्री तक पहुंचा

 देहरादून/मुख्यधारा

भारत के उत्तरी राज्यों में ठंड का पारा हर दिन गिर रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में दिखने लगा है और तापमान में गिरावट जारी रहेगी। राजधानी में दिन के समय भी ठंडक महसूस हो रही है और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान करीब 8°C तक पहुंच सकता है।

आईएमडी के अनुमान के मुताबिक 20 से 24 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 24°C से 28°C के बीच रहेगा। वहीं सुबह के समय कोहरा और धुंध बन सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

आईएमडी ने बताया है कि 20-24 नवंबर के बीच आकाश साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा रह सकता है और हवाएं उत्तर या उत्तर-पूर्व की ओर 5-10 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। 23-24 नवंबर को हवा उत्तर-पश्चिम की तरफ मुड़ सकती है, लेकिन इससे मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है। नागरिकों से अनुरोध है कि सुबह और देर शाम की ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े पहनें और यात्रा के दौरान धुंध के कारण सावधानी बरतें।

वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। यूपी के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं यूपी के उत्तराखंड और हिमाचल से जुड़े कुछ हिस्सों में अन्य जिलों के मुकाबले ठंड ज्यादा हो सकती है।

बिहार के कुछ राज्यों में सुबह-सुबह कोहरे जैसी स्थिति बनी रहेगी और ओस बरस सकती है। बिहार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री होगा और न्यूनतम 17 डिग्री के बीच बना रहेगा। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी थोड़ी ठंड बढ़ेगी. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री के बीच बना रहेगा।

नॉर्थ ईस्ट की बात करें तो मौसम विभाग ने कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है। यहां का मौसम फिलहाल सामान्य से थोड़ा ज्रयादा ठंडा होगा। सुबह और शाम हल्की-फुल्की ठंड महसूस हो सकती है। दिन के समय तापमान लगभग सामान्य बना रहेगा, लेकिन हवा में ठंड महसूस हो सकती है। लोगों को सलाह दी जाती है कि सुबह और रात के समय बाहर निकलते वक्त हल्के गर्म कपड़े पहनें ताकि ठंड से बचाव हो सके।

बर्फीली हवाओं और बर्फबारी के चलते पहाड़ों पर तापमान माइनस में पहुंचा

उत्तराखंड में ठंड की बिसात फिर बढ़ गई है। बर्फीली हवाओं और बर्फबारी के चलते पहाड़ों पर तापमान माइनस में पहुंच गया है। खासकर बदरीनाथ और केदारनाथ में तीव्र ठंड पड़ रही है। यहां की तस्वीरों से आप ठंड का अंदाजा लगा सकते हैं। पानी बर्फ में बदल चुका है। सुबह-सुबह गिरा पाला भी जम गया।

बदरीनाथ और केदारनाथ में तापमान माइनस 5 डिग्री तक पहुंच गया है। बर्फ की मोटी चादर जम चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, हाल में हुई बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में तेज गिरावट देखी गई है। बदरीनाथ और केदारनाथ में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया, जिससे वहां की हवाएं और भी ठंडी हो गई हैं। निचले इलाकों में भी ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्फ जमने और हवाओं की दिशा बदलने के कारण मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 19 नवंबर को उत्तराखंड में तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर और तेज़ रहेगा, जबकि मैदानी जिलों जैसे देहरादून में दिन का तापमान लगभग 23–24 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 9–11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। राज्य में कुल मिलाकर मौसम शुष्क और स्थिर रहने की उम्मीद है, और फिलहाल किसी बड़े मौसम खतरे या भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी नहीं है।

Next Post

सीमान्त गाँवों के विकास एवं पलायन रोकथाम को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

सीमान्त गाँवों के विकास एवं पलायन रोकथाम को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश सचिव ग्राम्य विकास ने सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ की विस्तृत समीक्षा देहरादून/मुख्यधारा सचिव ग्राम्य विकास धीराज गर्व्याल ने आज सभी जनपदों के मुख्य विकास […]
IMG 20251119 WA0040

यह भी पढ़े