Image

महाराज ने निमोलिया गदेरे का किया निरीक्षण

admin
sa

महाराज ने निमोलिया गदेरे का किया निरीक्षण

पौड़ी/मुख्यधारा

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भारी बारिश एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को सड़कों को तत्काल ठीक करने के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली एवं पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

लोनिवि मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर में भारी बरसात से क्षतिग्रस्त ज्वाल्पा -खिर्कू-पाबो मोटर मार्ग स्थित निमोलिया गदेरे का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों शीघ्रता से उसके समीप पुस्ता निर्माण करने और उसके समीप क्षतिग्रस्त सड़क ठीक करने के लिए लोनिवि अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : उत्तराखण्ड में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आपदा से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ उनके निराकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

Next Post

टिहरी के कलस्टर विद्यालयों में शीघ्र शुरू होंगे निर्माण कार्य

टिहरी के कलस्टर विद्यालयों में शीघ्र शुरू होंगे निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा तैयार 10.65 करोड़ के आंगणन को विभागीय मंत्री की मंजूरी देहरादून/मुख्यधारा टिहरी जनपद में कलस्टर विद्यालय योजना के अंतर्गत चिन्हित पांच राजकीय इंटर कॉलेजों में शीघ्र ही […]
dh

यह भी पढ़े