केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के गोपेश्वर रेंज के मोर वासा तोक में अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) का लोकार्पण - Mukhyadhara

केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के गोपेश्वर रेंज के मोर वासा तोक में अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) का लोकार्पण

admin
IMG 20220815 WA0108

गोपेश्वर/मुख्यधारा

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज गोपेश्वर रेंज के मोर वासा तोक में अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) का लोकार्पण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

IMG 20220815 WA0105

15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) अभियान के तहत केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग द्वारा गोपेश्वर रेंज के अन्तर्गत पंचायत / तालुका कुजौं- मैकोट (मोर वासा तोक) में तैयार किये गये 35 मी0 लम्बे अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) का उदघाटन मुख्य अतिथि शहीद मलक सिंह नेगी के भाई राम सिंह किया गया। इस मौके पर निशान्त वर्मा मुख्य वन संरक्षक / निदेशक, नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।

IMG 20220815 WA0106

इस अवसर पर इन्द्र सिंह नेगी, प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, आरती मैठाणी वन क्षेत्राधिकारी, गोपेश्वर रेंज, दिवलर सिंह भण्डारी ग्राम प्रधान कुजों, सुमन देवी वन पंचायत सरपंच, रूद्र सिंह भण्डारी अध्यक्ष जैव विविधता समिति, प्रताप सिंह नेगी पूर्व सैनिक, वन विभाग के विभिन्न अधिकारी / कर्मचारीगण, स्थानीय जनता आदि उपस्थित रहे।

बताते चलें कि केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत लोहबा रेंज में भी एक अन्य अमृत सरोवर का लोकार्पण किया गया।

Next Post

डबल लॉन्चिंग : ओला (Ola) कंपनी ने आज इलेक्ट्रिक कार की दिखाई झलक, नया स्कूटर भी किया लॉन्च

डबल लॉन्चिंग : ओला Ola कंपनी ने आज इलेक्ट्रिक कार की दिखाई झलक, नया स्कूटर भी किया लॉन्च देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार अब तेज गति से बढ़ता जा रहा है। हालांकि अभी सड़कों पर गिनी-चुनी ही इलेक्ट्रिक कारें […]
IMG 20220815 WA0060

यह भी पढ़े