दुःखद (ITBP bus accident) : अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे आईटीबीपी के जवानों की बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत। हादसे में पिथौरागढ़ का जवान भी शामिल - Mukhyadhara

दुःखद (ITBP bus accident) : अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे आईटीबीपी के जवानों की बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत। हादसे में पिथौरागढ़ का जवान भी शामिल

admin
IMG 20220816 WA0026
  • हादसे में एक जवान पिथौरागढ़, उत्तराखंड का।
  • अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे आईटीबीपी के जवानों की बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत।
  • जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में ब्रेक फेल होने से हुआ (ITBP bus accident) हादसा, गंभीर रूप से घायल जवानों को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • मृतक जवान पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर के रहने वाली थे।

मुख्यधारा डेस्क 

जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में आज बड़ा हादसा(ITBP bus accident) हो गया। यहां अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे आईटीबीपी जवानों को ले जा रही ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में जा गिरी। हादसे में सात जवानों की मौत हो गई है। दुर्घटना में कई जवान घायल हो गए हैं। बस में 39 जवान सवार थे। इनमें से 37 जवान आईटीबीपी के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।

video :

 

हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल सभी जवानों को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे।

IMG 20220816 WA0024

आईटीबीपी के डीजी एसएल थाओसेन ने बताया कि हादसे में सात जवानों की जान चली गई है। गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। बाकी का इलाज अनंतनाग के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रनबीर सिंह के मुताबिक गंभीर घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में लाया गया है। बाकी जवानों की हालत स्थिर है।

IMG 20220816 WA0023

हादसे में मृतक आईटीबीपी जवानों नाम हेड कांस्टेबल दुला सिंह (तरन तारन, पंजाब), कांस्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कांस्टेबल अमित के (एटा, यूपी), कांस्टेबल डी राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कांस्टेबल सुभाष सी बैरवाल (सीकर राजस्थान) कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कांस्टेबल संदीप कुमार जम्मू के रूप में हुई है।

 

यह भी पढें : झटका : अमूल और मदर डेयरी ने एक साथ बढ़ाए दूध के दाम, कल से लागू होगी नई कीमतें (Amul Mother dairy milk price)

Next Post

दु:खद : पहलगाम आईटीबीपी बस हादसे में पिथौरागढ़ का लाल भी शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर (ITBP bus accident)

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंडी लोकपर्व घी त्यार से एक दिन पूर्व कुमाऊं मंडल के लिए दु:खद खबर आ रही है। आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई बस दुर्घटना में पिथौरागढ़ का एक जवान शहीद (ITBP bus accident) हो गया। इस दुखदायी खबर […]
1660665813239

यह भी पढ़े