केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में निकाली "भारत जोड़ो- तिरंगा यात्रा" (Bharat jodo tiranga yatra), सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल - Mukhyadhara

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में निकाली “भारत जोड़ो- तिरंगा यात्रा” (Bharat jodo tiranga yatra), सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

admin
1660450392501

भारत की एकता-अखंडता को बनाए रखना व देश की सार्वभौमिकता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देना है यात्रा का उद्देश्य: मनोज रावत

रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा

रुद्रप्रयाग में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित “भारत जोड़ो- तिरंगा यात्रा” (Bharat jodo tiranga yatra) द्वितीय चरण में 13 अगस्त 2022 को केदारनाथ विधानसभा में अगस्त्यमुनि से प्रारंभ होकर रात्रि विश्राम हेतु गुप्तकाशी गयी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर और प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में उत्तराखंड की सभी विधानसभाओं में अगस्त क्रांति दिवस 9 अगस्त 2022 से “भारत जोड़ों- तिरंगा यात्राओं” का आयोजन हो रहा है। इन यात्राओं का समापन 15 अगस्त 2022 को होगा ।

आज सुबह रैली हेतु रुद्रप्रयाग प्रभारी, पूर्व विधायक मनोज रावत व सह प्रभारी प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजनों ने रा0ई0का0 अगस्त्यमुनि में स्थापित कवि चंद्रकुवर बर्त्वाल व पंडित हरिदत्त बेंजवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का सुभारम्भ किया।

इसके बाद यात्रा अगस्त्यमुनि विकासखंड कार्यालय पंहुची जहां प्रमुख मंदाकिनी विकास खंड विजया देवी ने झंडारोहण किया।

IMG 20220814 WA0014

कांग्रेसजनों ने विकासखण्ड मुख्यालय में स्वतंत्रता की 25 वीं वर्षगांठ पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक व अंबेडकर जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर और स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया।

विकासखण्ड मुख्यालय से तिरंगा पद यात्रा अगस्त्यमुनी मुख्य बाजार होते हुए विजयनगर ,चंद्रापुरी होते हुए भीरी पहुंची।भीरी में मध्यान्ह भोजन के बाद यात्रा क्यूंजा में पंहुची। जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। क्यूंंजा के बाद कंडारा में भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया।

IMG 20220814 WA0013

यात्रा में सम्मिलित कांग्रेसजनों ने रात्रि विश्राम गुप्तकाशी में किया।

पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि, “भारत छोड़ो आंदोलन” के 80 वें साल और स्वतंत्रता के 75 वें साल में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता को बनाये रखना और देश की सार्वभौमिकता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देना है।

IMG 20220814 WA0017

 

केदारनाथ विधानसभा में “भारत जोड़ो-तिरंगा यात्रा” (Bharat jodo tiranga yatra) में
भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत, सहप्रभारी ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पौड़ी गढ़वाल मनीष खंडूड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त्यमुनी हरीश गुसाईं, उखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश नेगी, जखोली ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र सकलानी, सम्पन्न नेगी, नगर अध्यक्ष अगस्त्यमुनी भूपेंद्र राणा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशि सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेश्वरी देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुलोचना मिलगवाल, उमा केंतुरा, शांति भट्ट, ताजबर खत्री, क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन नेगी, कुंवर लाल, पूर्व प्रमुख विनोद चंद्र, पूर्व PCC सदस्य और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त्यमुनी कांग्रेस कमेटी बीरपाल रावत, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवान, विनीता रौथान, वीरेंद्र सिंह बुटोला PCC सदस्य, जिला महामंत्री शैलेंद्र भारती गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, दिनेश चंद्र सेमवाल, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शर्मा लाल, जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन देवेन्द्र भंडारी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त्यमुनी, विजयपाल राणा, मोहन रौतेला, विजय चमोला, सतीश प्रसाद गोस्वामी, मुकुल मैथानी, जिला पंचायत सदस्य प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग नरेंद्र सिंह बिष्ट, विजयपाल जगवान, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमोद गुसाईं, प्रदीप कंडारी, सेवादल प्रभारी चमोली रणजीत रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. योगम्बर सिंह नेगी, गोकुल लाल, दीप राणा, दिगम्बर भंडारी, प्रधान मुसाढूंगी, रमेश लाल, लखपत नेगी, करमवीर सिंह कुंवर विधनसभा अध्यक्ष युथ कांग्रेस केदारनाथ, बॉबी रावत सभासद नगर पंचायत ऊखीमठ , डॉ. कैलाश पुष्पवान, मनीष बगवाड़ी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उखीमठ प्रदीप धीरवाण, जिला अध्यक्ष सेवादल प्रदीप रूडियाल, कनिष्ठ प्रमुख जखोली ब्लॉक कविंद्र सिंधवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर नेगी, राजपाल लाल, प्रकाश पंवार, हरिश चंद्रा, एनएसयूआइ जिला संयोजक अरविंद गुसाईं, सुभम कंडारी, अभिसेक बुटोला, प्रमोद नेगी, अभिसेख गोस्वामी, अंकित राज, सागर आगरी, सुमित सजवान, सम्मिलित हुए।

Next Post

दुःखद: शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के निधन से उद्योग जगत हैरान, इसी महीने लॉन्च की थी आकासा फ्लाइट

शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के निधन से उद्योग जगत हैरान, इसी महीने लॉन्च की थी आकासा फ्लाइट मुख्यधारा डेस्क  इसी महीने 7 अगस्त को ‘आकासा’ एयरलाइन की शुरुआत करने वाले दलाल स्ट्रीट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला […]
IMG 20220814 WA0010

यह भी पढ़े