Image

रुद्रप्रयाग जनपद में दर्दनाक हादसा : अलकनंदा नदी में टेंपो ट्रैवलर के गिरने से एक की मौत, सात घायल, 12 यात्री लापता, रेस्क्यू जारी

admin
Screenshot 20250626 100814 Samsung Internet

बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा : अलकनंदा नदी में टेंपो ट्रैवलर के गिरने से एक की मौत, सात घायल, 12 यात्री लापता, रेस्क्यू जारी

रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा

उत्तराखंड में आज एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में टेंपो ट्रैवलर गिर गया। हादसा घोलतीर में बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ। बस में 18 लोग सवार थे, इनमें से 1 की मौत हो गई है, जबकि 7 घायल हैं। 10 लोग लापता हैं।

इस वाहन में करीब 18-20 यात्री सवार थे, जिनमें से आठ लोगों को निकाल लिया गया है, जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। बारिश की वजह से अलकनंदा नदी में तेज बहाव था, ऐसे में यात्रियों के नदी में बहने की भी आशंका बनी हुई है।

इस बस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा, रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई है।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा : हल्द्वानी में कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो घायल

अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बस को घुमावदार मोड़ पर लड़खड़ाते हुए देखा और कुछ ही पलों में वह खाई में गिर गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

IMG 20250626 WA0004

हादसे के दौरान करीब 5 लोग बस से बाहर छिटक गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर रवाना की गईं। नदी का तेज बहाव राहत कार्य को मुश्किल बना रहा है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और घायलों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को हल्द्वानी में एक नहर में कार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand : धामी कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

Next Post

CBSE 10वीं के विद्यार्थी अब साल में दो बार बोर्ड की परीक्षा दे सकेंगे, इसी साल से नया नियम लागू

CBSE 10वीं के विद्यार्थी अब साल में दो बार बोर्ड की परीक्षा दे सकेंगे, इसी साल से नया नियम लागू मुख्यधारा डेस्क सीबीएसई के 10वीं के विद्यार्थी पहली बार अब साल में दो बार बोर्ड की परीक्षा दे सकेंगे। यह […]
s 1 27

यह भी पढ़े