दु:खद : पहलगाम आईटीबीपी बस हादसे में पिथौरागढ़ का लाल भी शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर (ITBP bus accident) - Mukhyadhara

दु:खद : पहलगाम आईटीबीपी बस हादसे में पिथौरागढ़ का लाल भी शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर (ITBP bus accident)

admin
1660665813239

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंडी लोकपर्व घी त्यार से एक दिन पूर्व कुमाऊं मंडल के लिए दु:खद खबर आ रही है। आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई बस दुर्घटना में पिथौरागढ़ का एक जवान शहीद (ITBP bus accident) हो गया। इस दुखदायी खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई बस दुर्घटना (ITBP bus accident) में हताहत हुए आईटीबीपी के जवानों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि हमारे इन वीर जवानों ने कर्तव्य पालन करते हुए अपनी जान गवाई है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं उनके शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

जानकारी के अनुसार आज बस जम्मू-कश्मीर के चंदनवाड़ी से आईटीबीपी के जवानों को लेकर पहलगाम की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा संपन्न होने के साथ ही आईटीबीपी जवान भी वापस लौट रहे थे। इस हादसे में सात जवान शहीद (ITBP bus accident) हो गए, जबकि 30 जवान जख्मी हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के बाद वह खाई में जा गिरी। जिससे यह दर्दनाक हादसा (ITBP bus accident) घटित हो गया। बस में कुल 39 जवान थे, जिनमें से 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के भी वाहन में सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में पिथौरागढ़ के भुरमुनी के निवासी दिनेश सिंह बोहरा भी शहीद (ITBP bus accident) हो गए। वह 14 वर्षों से आईटीबीपी की चौथी बटालियन में तैनात थे। उनकी तीन वर्ष की एक बेटी है। वह घर में सबसे बड़े थे। वह दो महीने पहले छुट्टी पर आए थे और अपनी बेटी का स्कूल में दाखिला भी करवाया था। इस दु:खद खबर सुनकर उनके मां-बाप, भाई व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर क्षेत्र में घी त्यौहार की तैयारियां चल रही थी, जो कि इस दु:खद खबर के बाद स्थगित कर दिया गया है।

 

यह भी पढें : दुःखद (ITBP bus accident) : अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे आईटीबीपी के जवानों की बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत। हादसे में पिथौरागढ़ का जवान भी शामिल

 

यह भी पढें : झटका : अमूल और मदर डेयरी ने एक साथ बढ़ाए दूध के दाम, कल से लागू होगी नई कीमतें (Amul Mother dairy milk price)

Next Post

बॉलीवुड भी डरा : आमिर-अक्षय की उम्मीदों पर 'बायकॉट' ने फेरा पानी, लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन फ्लॉप (Lal singh chadhha & Rakshabandhan flop)

शंभू नाथ गौतम आज चर्चा करेंगे बायकॉट या बहिष्कार पर। आमतौर पर अभी कुछ दिनों पहले तक संसद, विधानसभा की कार्यवाही के दौरान या किसी कार्यक्रम में बायकॉट का शब्द सुनने को मिलता था, लेकिन मौजूदा समय में बायकॉट से […]
IMG 20220816 WA0013 1

यह भी पढ़े