दु:खद हादसा : चंपावत के स्कूल में गिरी बाथरूम की छत, तीसरी क्लास के छात्र की दर्दनाक मौत, 5 बच्चे जख्मी - Mukhyadhara

दु:खद हादसा : चंपावत के स्कूल में गिरी बाथरूम की छत, तीसरी क्लास के छात्र की दर्दनाक मौत, 5 बच्चे जख्मी

admin
1663142551622

चंपावत/मुख्यधारा

चंपावत जनपद से बड़ी दु:खद हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां एक स्कूल के बाथरूम की छत गिरने से वहां एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 बच्चे घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी पाटी रिंकू बिष्ट घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंची हैं। इस हादसे के बाद स्कूल में मातम पसर गया और बच्चे सहम गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद चंपावत के पाटी मोनकांडा प्राथमिक स्कूल में स्थित बाथरूम की छत गिर गई। जिससे तीसरी कक्षा में पढऩे वाले छात्र की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे को देख स्कूल में हड़कंप मच गया। इस हादसे की चपेट में आने से 5 अन्य बच्चे घायल हुए हैं। जैसे ही इस हादसे की खबर अभिभावकों तक पहुंचे वे भी स्कूल की ओर दौड़ पड़े।

बताया गया कि जैसे ही मृतक छात्र की मां ने अपने बच्चे को देखा, वह बेसुध हो गई। वहीं घायल बच्चों के माता-पिता सहित अन्य सभी अभिभावकों में इस घटना के बाद गहरा रोष व्याप्त है।

 

यह भी पढें : उत्तराखंड: हैण्ड फुट माऊथ डिजीज (HFMD) की रोकथाम के लिए गाइडलाइन जारी। जानिए HFMD के नियंत्रण, रोकथाम व उपचार की महत्वपूर्ण जानकारियां

 

यह भी पढें : हिंदी दिवस विशेष (Hindi Divas) : राजभाषा के 73 साल, देश में ‘हिंदी के राष्ट्रभाषा’ बनने पर दक्षिण राज्यों की अड़चन

 

यह भी पढें : Weather Alert : उत्तराखंड में अगले 4 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी

 

यह भी पढें: Video : असम-यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी मदरसों (Madrasas) का किया जाएगा सर्वे, सीएम धामी ने दी हरी झंडी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : चंपावत के लापता एसडीएम सदर मामले में बड़ी अपडेट। यहां मिली लोकेशन, प्रशासन ने राहत की सांस

Next Post

दुःखद: चंपावत के मौनकांडा (Maunkanda) प्राइमरी स्कूल में जर्जर शौचालय की छत गिरने से एक बच्चे की मृत्यु, 5  घायल, CM Dhami ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चंपावत/मुख्यधारा जनपद चंपावत के तहसील पाटी अंतर्गत ग्राम मौनकांडा (Maunkanda) में प्राथमिक विद्यालय में पुराने जीर्ण शीर्ण शौचालय की छत गिरने से 1 बच्चे की मृत्यु हो गई, जबकि 5 बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी […]
champawat maunkanda

यह भी पढ़े