दुःखद: चंपावत के मौनकांडा (Maunkanda) प्राइमरी स्कूल में जर्जर शौचालय की छत गिरने से एक बच्चे की मृत्यु, 5  घायल, CM Dhami ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा - Mukhyadhara

दुःखद: चंपावत के मौनकांडा (Maunkanda) प्राइमरी स्कूल में जर्जर शौचालय की छत गिरने से एक बच्चे की मृत्यु, 5  घायल, CM Dhami ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

admin
champawat maunkanda

चंपावत/मुख्यधारा

जनपद चंपावत के तहसील पाटी अंतर्गत ग्राम मौनकांडा (Maunkanda) में प्राथमिक विद्यालय में पुराने जीर्ण शीर्ण शौचालय की छत गिरने से 1 बच्चे की मृत्यु हो गई, जबकि 5 बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दुख व्यक्त किया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ होने का भरोसा दिलाया। उन्हें घटना स्थल पर ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से मृत एवं घायल बच्चों को रेस्क्यू किया। चिकित्सकीय टीम एंबुलेंस, बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य किया।

IMG 20220914 WA0040

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिया सरकार की तरफ से हरसंभव मदद देने का भरोसा

IMG 20220907 WA0017

चंपावत जनपद से बड़ी दुःखद हादसे की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में 8 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह के आकस्मिक मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में साहस देने की प्रार्थना की और दुर्घटना में मृत एवम घायल बच्चों के परिजनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

1663142551622

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी पाटी रिंकू बिष्ट घटना स्थल पहुंच कर हादसे की जानकारी ली। अचानक हुए हादसे के बाद (Maunkanda) स्कूल में मातम पसर गया और बच्चे सहम गए। हादसे की खबर अभिभावकों को मिलते ही वे भी स्कूल पहुंच गए।

IMG 20220914 WA0037 IMG 20220914 WA0042

हादसे में हिमांशु चंद्र पुत्र कैलाश राम कक्षा 5, सोनी पुत्री श्याम सिंह उम्र 7 वर्ष कक्षा 3, सगुन पुत्री श्याम सिंह उम्र 9 वर्ष कक्षा 4 तथा रिंकु सिंह पुत्र गोधन उम्र 9 वर्ष कक्षा 5, हसीना पुत्री कैलाश सिंह कक्षा 3 घायल हो गए।

आंशिक रूप से घायल बच्चों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। उपचार के बाद सभी बच्चें खतरे से बाहर है।

 

यह भी पढें : उत्तराखंड: हैण्ड फुट माऊथ डिजीज (HFMD) की रोकथाम के लिए गाइडलाइन जारी। जानिए HFMD के नियंत्रण, रोकथाम व उपचार की महत्वपूर्ण जानकारियां

 

यह भी पढें : हिंदी दिवस विशेष (Hindi Divas) : राजभाषा के 73 साल, देश में ‘हिंदी के राष्ट्रभाषा’ बनने पर दक्षिण राज्यों की अड़चन

 

यह भी पढें : Weather Alert : उत्तराखंड में अगले 4 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी

 

यह भी पढें: Video : असम-यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी मदरसों (Madrasas) का किया जाएगा सर्वे, सीएम धामी ने दी हरी झंडी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : चंपावत के लापता एसडीएम सदर मामले में बड़ी अपडेट। यहां मिली लोकेशन, प्रशासन ने राहत की सांस

Next Post

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) शामिल होंगी मुख्यधारा डेस्क  राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) इसी महीने पहली बार विदेश जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 17-19 सितंबर को लंदन के दौरे […]
IMG 20220914 WA0049

यह भी पढ़े