ब्रेकिंग: cm धामी व मंत्री जोशी ने किया राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी में चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: cm धामी व मंत्री जोशी ने किया राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी में चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण

admin
1649318776603

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर गुरुवार को मसूरी में राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी को डी. एल.एफ. द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने मसूरी उप चिकित्सालय के लिए डी.एल.एफ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री (cm dhami) ने उप चिकित्सालय मसूरी में आधुनिक सी.टी स्कैन मशीन, आर्म मशीन, इमरजेंसी वेंटिलटर का लोकार्पण किया।

IMG 20220407 WA0011

मुख्यमंत्री(cm dhami) ने कहा कि मसूरी उप चिकित्सालय में इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मसूरी एवं आस पास के क्षेत्रों धनोल्टी, नैनबाग एवं जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मसूरी के नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, भाजपा के मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल आदि उपस्थित थे।

 

यह भी पढें: दु:खद: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं (accident) का सिलसिला जारी। यहां खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत, दो जख्मी

 

यह भी पढें: Health: कैंसर के मरीजों की मृत्यु का एक महत्वपूर्ण वजह कारगर व सस्ते उपचार की कमी। क्लीनिकल ट्रायल का cancer के उपचार व निदान में योगदान

 

यह भी पढें: video: सीएम(cm) के ये इशारे कहीं उपचुनाव…!

 

यह भी पढें: बड़ी खबर Uttarakhand: मुख्यमंत्री(cm dhami) से मिलने वालों के लिए समय सारिणी निर्धारित। जनता मिलन के लिए इस नंबर पर लेना पड़ेगा अप्वाइंटमेंट

Next Post

ब्रेकिंग: केदारनाथ(kedarnath) धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ करें शीघ्र पूर्ण: संधु

रुद्रप्रयाग/देहरादून श्री केदारनाथ (kedarnath) धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर धाम में चल रहे […]
1649331432179

यह भी पढ़े