बड़ी खबर : उत्तराखंड में corona का अब तक का रिकार्ड टूटा - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में corona का अब तक का रिकार्ड टूटा

admin 1
Covid 19

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना आंकड़ों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। आज प्रदेश में कोरोना काल से लेकर अब तक के  पुराने सभी आंकड़े  टूट गए हैं और आज प्रदेशभर से 1061 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इससे पहले 1 दिन में इतने मामले कभी नहीं आए थे। इसके अलावा संक्रमित मरीजों की संख्या भी निरंतर बढ़ती जा रही है। यह अलग बात है कि मरने वाले अधिकांश मरीज विभिन्न बीमारियों से भी जूझ रहे हैैं। आज भी 12 और मरीजों की मौत हुई है।

शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 9164 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि जांच के लिए आज 9879 सेंपल भेजे गए हैं। आज विभिन्न अस्पतालों से 789 मरीज स्वस्थ हुए और उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

आज उधम सिंह नगर जिले में सर्वाधिक 265 मरीज सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर देहरादून से 251 नए मरीज सामने आए हैं। तीसरे नंबर पर हरिद्वार जिले से 142 लोगों पॉजिटिव पाए गए हैं।

पौड़ी गढ़वाल से 68, टिहरी गढ़वाल से 82, उत्तरकाशी से 23, रुद्रप्रयाग से 49, पिथौरागढ़ से 27, नैनीताल से 36, चंपावत से 51, चमोली से 32 और अल्मोड़ा जिले से 35 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। आज एकमात्र जिला बागेश्वर ही ऐसा सौभाग्यशाली जिला रहा,जहां से एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया है।

20200909 200058
इस प्रकार अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 27211 पहुंच गया है, जिनमें से 18262 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। अभी भी 13996 सेंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक कुल 372 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 77 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट भी कर चुके हैं।  प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 67.11 प्रतिशत है।

यह भी पढें : देश के शीर्ष पदों पर काबिज हस्तियों के गृह क्षेत्र की सड़कें खोखली! इसे कहते हैं चिराग तले अंधेरा

यह भी पढें : श्री बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान में पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व का रखें ध्यान : पीएम मोदी

Next Post

ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच 8 अक्टूबर तक बंद रहेगा हाइवे। तोताघाटी में है पूर्ण रूप से बंद

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में रोड दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन टिहरी ने आगामी 8 अक्टूबर तक टै्रफिक बंद रखने की अनुमति दे दी है। अब एक महीने के भीतर यह मार्ग ठीक कर दिया जाएगा और […]
PicsArt 09 09 10.28.29

यह भी पढ़े