महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) - Mukhyadhara

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)

admin
IMG 20220914 WA0049

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) शामिल होंगी

मुख्यधारा डेस्क 

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) इसी महीने पहली बार विदेश जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 17-19 सितंबर को लंदन के दौरे पर रहेंगी। यहां वे भारत सरकार की ओर से ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी।

बता दें कि 8 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी का निधन हो गया था, 19 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार होगा। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी और विदेशमंत्री एस जयशंकर 12 सितंबर को ब्रिटिश उच्चायोग जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर आए थे। भारत ने रविवार 11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया था।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में सैकड़ों राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है। ब्रिटेन में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

इनके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी लंदन आएंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध अत्यधिक विकसित, फले-फूले और मजबूत हुए हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

यह भी पढें : दुःखद: चंपावत के मौनकांडा (Maunkanda) प्राइमरी स्कूल में जर्जर शौचालय की छत गिरने से एक बच्चे की मृत्यु, 5 घायल, CM Dhami ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

 

यह भी पढें : उत्तराखंड: हैण्ड फुट माऊथ डिजीज (HFMD) की रोकथाम के लिए गाइडलाइन जारी। जानिए HFMD के नियंत्रण, रोकथाम व उपचार की महत्वपूर्ण जानकारियां

 

यह भी पढें : हिंदी दिवस विशेष (Hindi Divas) : राजभाषा के 73 साल, देश में ‘हिंदी के राष्ट्रभाषा’ बनने पर दक्षिण राज्यों की अड़चन

 

यह भी पढें : Weather Alert : उत्तराखंड में अगले 4 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी

 

यह भी पढें: Video : असम-यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी मदरसों (Madrasas) का किया जाएगा सर्वे, सीएम धामी ने दी हरी झंडी

Next Post

अच्छी खबर: हिन्दी दिवस पर द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा (Mahendra Rana) ने विद्यालयों में बांटी अध्ययन सामग्री

द्वारीखाल/मुख्यधारा ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा(Mahendra Rana),  भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी के सहयोग से विकासखण्ड के रा0इ0कॉ0 द्वारीखाल में 22 विद्यालयों के 477 विद्यार्थियों को 2552 अध्ययन सामग्री वितरण का कार्य किया। सभी 22 विद्यालयों में सभी […]
1663155755892

यह भी पढ़े