बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में सीएम का चेहरा रहे अजय कोठियाल (ajay kothiyal) ने दिया आम आदमी पार्टी से इस्तीफा। आप को करारा झटका - Mukhyadhara

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में सीएम का चेहरा रहे अजय कोठियाल (ajay kothiyal) ने दिया आम आदमी पार्टी से इस्तीफा। आप को करारा झटका

admin
FB IMG 1652873361906
देहरादून/मुख्यधारा
उत्तराखंड से इस वक्त बड़ी सियासतभरी खबर सामने आ रही है, जहां विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल(ajay kothiyal) ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही आप को प्रदेश में बड़ा झटका लगा है।
सेनि. कर्नल अजय कोठियाल(ajay kothiyal) ने स्वयं इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने पूर्व सैनिकों, पूर्व अद्र्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को आम आदमी पाटी्र्र की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं।
1652874255507
बताते चलें कि गत वर्ष आम आदमी पार्टी में शामिल होने के आद अजय कोठियाल(ajay kothiyal) को उत्तराखंड में सीएम पद का चेहरा बनाया गया था। वह स्वयं गंगोत्री सीट से विधानसभा चुनाव लड़े, किंतु उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। प्रदेश में आम आदमी पार्टी का 2022 के विधानसभा चुनाव में खाता नहीं खुल सका।
इस प्रकार बड़े जनाधार वाले नेता(ajay kothiyal) का अचानक पार्टी को अलविदा कहने से प्रदेश में आप को तगड़ा झटका के रूप में देखा जा रहा है।
बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व ही पार्टी द्वारा दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि चुनाव से पूर्व से अब तक आम आदमी पार्टी से कई बड़े नेता छिटक चुके हैं। यह कहीं न कहीं प्रदेश में आप के लिए शुभ संकेत के रूप में नहीं देखा जा रहा है।
1652874235914

 

यह भी पढें: अजब-गजब: पुलिस (uttarakhand police) में भर्ती होने की चाह में महिला पर हुआ मुकदमा, कांस्टेबल पति को करवा दिया सस्पेंड

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: देहरादून आरटीओ (RTO) में सीएम धामी के औचक निरीक्षक से मचा हड़कंप। समय पर नहीं पहुंचे कई अधिकारी। आरटीओ पर गिरी गाज

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: नाराज चल रहे हार्दिक पटेल ने आखिरकार कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Next Post

ब्रेकिंग: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल (anil baijal) ने दिया इस्तीफा

दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल (anil baijal) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैजल (anil baijal) ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है। अनिल बैजल (anil baijal) ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दिया […]
IMG 20220518 WA0033

यह भी पढ़े