CM धामी ने की विभिन्न विकास कार्यों की वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति - Mukhyadhara

CM धामी ने की विभिन्न विकास कार्यों की वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति

admin
dhami 14 agu

देहरादून/मुख्यधारा 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत विभिन्न 02 कार्यों हेतु 202.64 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के अन्तर्गत विभिन्न 16 कार्यों हेतु 926.48 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति, विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के अन्तर्गत सुभाषगढ़-अलावलपुर-बढेड़ी राजपुताना मार्ग का बी०एम० एवं एस०डी०बी०सी० द्वारा सुदृढीकरण हेतु 462.51 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने लोहाघाट के अन्तर्गत मटियाल के आन्तरिक मार्गों का पुनः निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु 259.13 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 238.82 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र लैंसडाउन के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 137.44 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अन्तर्गत बेतालघाट-घंघरेटी मोटर मार्ग में पुनर्निमार्ण/सुधारीकरण के कार्य हेतु 113.55 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत मैगाधार-भेटी-जमोलना-पौखार मोटर मार्ग हेतु 146.08 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत जाफरपुर-दिनेशपुर मार्ग से सुन्दरपुर मार्ग का 1.40 कि०मी० लम्बाई में एस०डी०बी०सी० द्वारा सतह सुधार कार्य हेतु 24.60 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत विभिन्न 10 निर्माण कार्यों हेतु 349.50 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 125.74 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी में आयी आपदा के प्रभावित लोगों को सहायता राशि अनुमन्य कर जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखे जाने हेतु 8,32,000 रूपये की धनराशि अवमुक्त तथा जनपद पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, चम्पावत एवं पौड़ी गढ़वाल की 11 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 2338.06 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढें : सावधान: त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों की पौबारह। खाद्य नमूने फेल होने पर 20 दुकानदारों पर मुकदमा

यह भी पढें : सनसनी : यहां घर में आ रहा था बदबूदार पानी, टैंक खोला तो तैर रहा था शव

यह भी पढें : सियासत : निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा व उनकी पत्नी प्रमुख कमलेश कैड़ा भाजपा में शामिल

यह भी पढें : बड़ी खबर: बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित। उत्तराखंड से इन्हें मिली जगह। देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के विकास के लिए PM मोदी ने दी ये महत्वपूर्ण सौगातें। बोले : देवभूमि उत्तराखण्ड से मन, कर्म, सत्व और तत्व का है नाता

Next Post

सीडीएस जनरल विपिन रावत से मिले मंत्री गणेश जोशी। देहरादून में ईको टास्क फोर्स व BRO खोलने की रखी मांग

मंत्री ने गढ़वाल एवं कुमाऊं में ईको टास्क फोर्स सहित देहरादून में बी0आर0ओ0 खोलने की मांग देहरादून/मुख्यधारा  राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को दिल्ली में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ से मुलाकात कर उत्तराखण्ड के गढ़वाल एवं […]
cds vipin rawat and ganesh joshi

यह भी पढ़े