उत्तराखंड के सभी जिलों में भाजपाई करेंगे सीएए पर जनजागरण - Mukhyadhara

उत्तराखंड के सभी जिलों में भाजपाई करेंगे सीएए पर जनजागरण

admin

उत्तराखंड के सभी जिलों में भाजपाई करेंगे सीएए पर जनजागरण

देहरादून। नागरिकता संशोधन कानून के सम्बंध् में भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तराखंड के सभी जिला केंद्रों पर प्रेस वार्ता कर जनजागरण करेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद आदि शामिल हैं।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनयम के बारे में जनता को सच्चाई बताने व कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए भाजपा द्वारा आज से शुरू किए गए जन जागरण अभियान के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेस वार्ताओं को सम्बोधित करेंगे। इस क्रम में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में पत्रकार वार्ताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रेस वार्ता कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 4 जनवरी को देहरादून में प्रेस वार्ता करेंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अल्मोड़ा में पत्राकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक 5 जनवरी को हल्द्वानी में प्रेस सम्मेलन को सम्बोधित करने वाले हैं, जबकि प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट इसी दिन हरिद्वार में प्रेस वार्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि इनके साथ सांसद अजय टम्टा चम्पावत व प्रदेश सरकार में मंत्री व वरिष्ठ नेता भी अलग अलग जिलों में पत्राकार वार्ता करेंगे।
वहीं जनजागरण के अंतर्गत 2 जनवरी को देहरादून में गढ़वाल संभाग के युवा मोर्चा अध्यक्षों की बैठक होगी, जबकि कुमायूं संभाग के युवा मोर्चा अध्यक्षों की बैठक 3 जनवरी को हल्द्वानी में होगी, जिसका उद्घाटन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट करेंगे। डा. भसीन ने बताया कि प्रदेश में पार्टी के सभी 250 मंडलों में 2 जनवरी को मंडल बैठकें आयोजित की गई हैं।

Next Post

उत्तराखंड के इन धुर विरोधी विधायकों ने की नए साल पर सुलह

उत्तराखंड के इन धुर विरोधी विधायकों ने किया नए साल पर सुलह का दावा देहरादून। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और पार्टी से निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने आपसी विवाद अदालत से बाहर सुलझा लेने का दावा किया है। दोनों […]

यह भी पढ़े