चंपावत उपचुनाव: सीएम पुष्कर धामी (cm dhami) ने किया नामांकन। भारी जन समर्थन देख हुए गदगद - Mukhyadhara

चंपावत उपचुनाव: सीएम पुष्कर धामी (cm dhami) ने किया नामांकन। भारी जन समर्थन देख हुए गदगद

admin
IMG 20220509 WA0023

चंपावत/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami)ने चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन कर लिया है। इसके साथ ही होने वाले उपचुनाव के लिए यहां सियासी पारा चढ़ गया है। धामी के खिलाफ इस सीट पर विपक्षी खेमे कांग्रेस की ओर से निर्मला गहतोड़ी सपा के मनोज भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट मैदान में हैं।

बताते चलें कि चंपावत उपचुनाव के लिए आगामी 31 मई को मतदान होना है, जबकि तीन जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। ये सीट कैलाश गहतोड़ी ने अपनी विधायकी से इस्तीफा देकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए खाली की थी। धामी विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से कांग्रेस के भुवनचंद्र कापड़ी से हार गए थे। ऐसे में सीएम पद पर बने रहने के लिए यह उपचुनाव जीतना होगा।

 

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami)ने आज विधिवत रूप से अपना नामांकन करा लिया है। इस अवसर पर उनके समर्थन में उमड़ी भारी भीड़ देख वह गदगद नजर आए। इस दौरान सीएम ने रोड शो के जरिए भी चंपावत की जनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया गया और उन्होंने चंपावत की जनता का आभार भी जताया।

1652088342450

1652088370651

भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री (cm dhami) की जीत को बड़े अंतर में बदलने को लेकर जुटी हुई है। यही कारण है कि उपचुनाव में प्रचार के लिए बड़े-बड़े दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं।

नामांकन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास, गणेश जोशी, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम सहित कई बड़े नेता शामिल रहे।

चम्पावत की जनता विधायक नहीं, मुख्यमंत्री चुनने जा रहे हैं : गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चम्पावत की जनता आज विधायक को नहीं मुख्यमंत्री को चुनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पुष्कर सिंह धामी को कहा था कि मसूरी से चुनाव लड़े, किंतु उन्होंने गोलू देवता की पावन धरती को चुना, यह चम्पावत की महान जनता का ही स्नेह है।

मंत्री ने कहा कि यह चुनाव उत्तराखंड के विकास का है। मंत्री ने सैनिक कल्याण एवं कृषि के माध्यम से प्रदेश में चल रही योजनाओं का जिक्र भी अपने सम्बोधन में किया।

IMG 20220509 WA0040

यह भी पढें: उत्तराखंड: सुरा प्रेमियों के एटीएम पर भी लगने लगी (over rate) की सेंध!

 

यह भी पढें: खुशखबरी: उत्तराखंड पुलिस भर्ती (uttarakhand police bharti) की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म। 15 मई से शारीरिक दक्षता शुरू। देखें शेड्यूल

 

यह भी पढें: मदर्स डे विशेष (mother’s day) : प्यार-ममता के लिए समर्पित इस दिन को बनाएं खास, मां की खुशियों में शामिल होकर दें मुस्कान

 

यह भी पढें: दुःखद accident: बद्रीनाथ मार्ग पर कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों सहित पांच की मौत

 

यह भी पढें: chardham yatra 2022: विधि विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम (badrinath dham) के कपाट। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पहली पूजा हुई

 

Next Post

तेजी से बढ़ रहा चक्रवात: तूफान 'आसानी' (storm) का असर शुरू, बंगाल-ओडिशा और बिहार समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट

न्यूज डेस्क  तीन दिनों से बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘आसानी’ (storm) ने आज सुबह से असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए कई राज्यों की सरकारों ने हाई अलर्ट जारी किया है। ‌रविवार शाम को […]
IMG 20220509 WA0017

यह भी पढ़े