video: नव वर्ष पर 'घुड़सवार विधायक' की रिहर्सल! - Mukhyadhara

video: नव वर्ष पर ‘घुड़सवार विधायक’ की रिहर्सल!

admin
Screenshot 20220101 171007 Facebook

देहरादून/मुख्यधारा

यूं तो जनप्रतिनिधियों के पास चुनावी रणनीति बनाने के अपने-अपने तौर-तरीके होते हैं, किंतु उत्तराखंड का एक विधायक ऐसा भी है, जो घुड़सवार होकर नए चुनावी साल की रणनीति बना रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन विधायक के बारे में।

देखें वीडियो:-

उपरोक्त वीडियो में आप विधायक काजी निजामुद्दीन को घोड़े की तेज चाल के साथ घुड़सवारी करते देख रहे होंगे। दरअसल हरिद्वार जनपद के मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन अपनी तेजतर्रार शैली के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। वे सड़क से लेकर सदन तक मुद्दों को बड़ी प्रखरता के साथ उठाते हैं। उनके तर्क ऐसे होते हैं कि विपक्ष को भी उनके जवाब ढूंढे नहीं मिलते। यही कारण है कि वे अपनी हाजिर जवाबी और तर्कशीलता के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

आज नूतन वर्ष 2022 का आगाज हुआ तो उन्होंने अपने पुराने घुड़सवारी के शौक के चलते मैदान में घुड़सवार होकर रिहर्सल करने से परहेज नहीं किया। अब विपक्षियों द्वारा उनकी घुड़सवारी को राज के रूप में देखा जा रहा है।

विधायक काजी निजामुद्दीन मुख्यधारा को बताते हैं कि आज यहां मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मन्नाखेड़ी में घोड़े की रेवाली चाल की दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें काफी दूर-दूर से प्रतिभागी पहुंचे थे। परंपरागत ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए चौधरी अनुज, चौधरी अमित, मोनू प्रधान हर वर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित करवाते हैं। इस अवसर पर काफी समय बाद घोड़े पर मैंने भी हाथ आजमाया।

कुल मिलाकर आम जन इसे महज विधायक जी की घुड़सवारी करना समझ रहे होंगे, किंतु राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधायक जी राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं और उन्होंने 2022 के पहले दिन घोड़े की तेज चाल के साथ घुड़सवारी कर 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बन रहे समीकरणों का न केवल हल ढूंढा होगा, बल्कि अपनी विधानसभा क्षेत्र में विपक्षियों का आंकलन भी किया होगा।

बहरहाल, अब देखना यह है कि विधायक जी की घुड़सवारी का तोड़ उनके विपक्षी किस तरह ढूंढ पाते हैं!

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: भाजपा के कार्यक्रम में फैला रायता!

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: मुख्य सूचना आयुक्त व दो सूचना आयुक्तों की नियुक्ति। देखें आदेश

 

यह भी पढ़े :बड़ी खबर: मृत्युंजय मिश्रा को किसी भी दशा में न दिखाएं कोई भी पत्रावली : जोशी

 

यह भी पढ़े : Breaking: आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। देखें सूची

 

यह भी पढ़े : वैष्णो देवी (Vaishno Devi) में बड़ा हादसा: भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

 

यह भी पढ़े : दु:खद : उत्तराखण्ड के एक और लाल नागालैंड सीमा पर शहीद

Next Post

बिग ब्रेकिंग: प्रदेश में आज कोरोना व ओमिक्रॉन का धमाका। देखें जिलेवार आंकड़े

देहरादून/ मुख्यधारा नव वर्ष 2022 के पहले दिन आज उत्तराखंड में कोरोना धमाका सामने आया है। प्रदेश में आज कुल 118 पॉजीटिव मरीज सामने आए। जिनमें से अकेले देहरादून जिले में ही 85 लोगों में कोविड 19 की पुष्टि हुई […]
Picsart 22 01 01 18 30 56 992

यह भी पढ़े