वैष्णो देवी (Vaishno Devi) में बड़ा हादसा: भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल - Mukhyadhara

वैष्णो देवी (Vaishno Devi) में बड़ा हादसा: भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

admin
pjimage 2022 01 01T071227.260 768x432 1
मुख्यधारा न्यूज डेस्क
नए साल के अवसर पर मां वैष्णों देवी  (Vaishno Devi) में बड़ा दु:खद हादसा हो गया। जहां भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद लोगों के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोग इन पर अपनों की पूछताछ की जा सकें।
जम्मू स्थित कटरा में वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए आज आज तड़के करीब पौने तीन बजे वैष्णों देवी भवन में अचानक भगदड़ मच गई। जिससे यह बड़ा हादसा घटित हो गया। घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IMG 20220101 WA0006

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि माता वैष्णों देवी भवन (Vaishno Devi) में भगदड़ से जानमाल की क्षति से अत्यंत दुखी हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

वहीं इस दु:खद घटना पर राहुल गांधी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई यह घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिजनों को मेरी शोक संवेदनाएं। उन्होंने घायलों को जल्द ठीक होने की कामना की है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में मृतकों व घायलों को मुआवजा देने की घोषणा की है। पीएम राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो लाख व घायलों को 50 हजार की सहायता दी गई जाएगी।

IMG 20220101 WA0010 718x1024 1

 

यह भी पढ़े : दु:खद : उत्तराखण्ड के एक और लाल नागालैंड सीमा पर शहीद

 

यह भी पढ़े : बिग ब्रेकिंग : आबकारी विभाग में बंपर ट्रांसफर। 4 दर्जन इंस्पेक्टर इधर से उधर। देखें पूरी सूची

 

यह भी पढ़े :Breaking: कोविड 19 व नए वेरिएंट की रोकथाम को लेकर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से की अपील। बोले हम सभी इसे मिलकर हराएंगे

 

यह भी पढ़े : बिग ब्रेकिंग: अब श्रीनगर भी बना नगर निगम। अधिसूचना जारी

 

बिग ब्रेकिंग: PWD में अभियंताओं के ट्रांसफर। देखें पूरी सूची

 

बिग ब्रेकिंग: थर्टी फर्स्ट पर आज 88 कोरोना संक्रमित मामलों ने जश्न में डाला खलल। एक की मौत

Next Post

बड़ी खबर: मृत्युंजय मिश्रा को किसी भी दशा में न दिखाएं कोई भी पत्रावली : जोशी

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में आजकल मृत्युंजय मिश्रा को लेकर घमासान चल रहा है। कुलपति प्रो. सुनील जोशी ने कुलसचिव डा. मृत्युंजय मिश्रा के समक्ष कोई भी पत्रावली किसी भी दशा में प्रस्तुत नहीं किए जाने के आदेश जारी किए […]
29 12 2021 mrityunjay1 22336221 204355185

यह भी पढ़े