बड़ी खबर: मृत्युंजय मिश्रा को किसी भी दशा में न दिखाएं कोई भी पत्रावली : जोशी - Mukhyadhara

बड़ी खबर: मृत्युंजय मिश्रा को किसी भी दशा में न दिखाएं कोई भी पत्रावली : जोशी

admin
29 12 2021 mrityunjay1 22336221 204355185

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में आजकल मृत्युंजय मिश्रा को लेकर घमासान चल रहा है। कुलपति प्रो. सुनील जोशी ने कुलसचिव डा. मृत्युंजय मिश्रा के समक्ष कोई भी पत्रावली किसी भी दशा में प्रस्तुत नहीं किए जाने के आदेश जारी किए हैं।
बताते चलें कि डा. मृत्युंंजय मिश्रा को वित्तीय गड़बडिय़ों के आरोप में 3 दिसंबर 2018 को गिरफ्तार किया गया था। वे बीते अगस्त 2021 में जमानत पर जेल से रिहा हुए।
अभी तीन दिन पहले ही मृत्युंजय मिश्रा को आयुर्वेद विश्वविद्यालय का कुलसचिव बना दिया गया, किंतु उनका मूल विभाग उच्च शिक्षा विभाग है। यही कारण है कि मिश्रा के उनके मूल विभाग में न भेजकर उन्हें विवि में पुन: नियुक्ति देने पर विश्वविद्यालय में उबाल आ गया है। उनका कुलपति डा. सुनील जोशी मुखर होकर विरोध कर रहे हैं और उन्होंने इसको लेकर एक आदेश भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि मृत्युंजय मिश्रा को कोई भी फाइल न दिखाई जाए।
चुनाव से ऐन पहले मचे इस बवाल को शांत करने के लिए मृत्युंजय मिश्रा को उनके मूल विभाग में भेजने की संभावना बनती दिखाई दे रही है।
बहरहाल, अब देखना यह होगा कि आयुर्वेद विवि में मचा यह घमासान आखिर कब तक शांत हो पाता है!

1641013623290

 

यह भी पढ़े : वैष्णो देवी (Vaishno Devi) में बड़ा हादसा: भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

 

यह भी पढ़े : दु:खद : उत्तराखण्ड के एक और लाल नागालैंड सीमा पर शहीद

 

यह भी पढ़े : बिग ब्रेकिंग : आबकारी विभाग में बंपर ट्रांसफर। 4 दर्जन इंस्पेक्टर इधर से उधर। देखें पूरी सूची

 

यह भी पढ़े :Breaking: कोविड 19 व नए वेरिएंट की रोकथाम को लेकर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से की अपील। बोले हम सभी इसे मिलकर हराएंगे

 

यह भी पढ़े : बिग ब्रेकिंग: अब श्रीनगर भी बना नगर निगम। अधिसूचना जारी

 

Next Post

Breaking: आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। देखें सूची

देहरादून/मुख्यधारा भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। देखें सूची:-
images 53

यह भी पढ़े