Weather Alert: भारी वर्षा के अलर्ट के चलते 10 जुलाई को बंद रहेंगे देहरादून के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

admin
  • Weather Alert: भारी वर्षा के अलर्ट के चलते 10 जुलाई को बंद रहेंगे देहरादून के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
देहरादून/मुख्यधारा
प्रदेश में इन दिनों बरसात का मौसम जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसको देखते हुए देहरादून जिले में गुरुवार 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण देहरादून सविन बंसल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा 09 जुलाई, 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 जुलाई, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र दौर का ओ रेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 10.07.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 10.07.2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
IMG 20250709 WA0022
Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में व्यय समिति की बैठक आयोजित

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में व्यय समिति की बैठक आयोजित देहरादून / मुख्यधारा मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न परियोजनाओं […]
aa 1 1

यह भी पढ़े