दर्दनाक हादसा Chamoli : यहां पल भर में मातम में बदल गया दिवाली का जश्न, मकान में भारी बोल्डर गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दबने से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा - Mukhyadhara

दर्दनाक हादसा Chamoli : यहां पल भर में मातम में बदल गया दिवाली का जश्न, मकान में भारी बोल्डर गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दबने से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

admin
1666413651426

चमोली/मुख्यधारा

चमोली Chamoli जनपद के थराली क्षेत्र के निकट एक गांव से दिवाली के 1 दिन पहले दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार तड़के एक घर में भारी बोल्डर गिरने से वहां मौजूद चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के साथ ही गांव में सन्नाटा पसर गया है।

Video

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जनपद के थराली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पैनगढ गांव में पहाड़ी की ओर से रात्रि करीब 1:45 बजे भूस्खलन हुआ। इसके साथ ही भारी बोल्डर गिरने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में एक मकान में मौजूद एक ही परिवार के चार लोगों की दबकर मौत हो गई। इसके अलावा 2 लोग घायल हो गए।

FB IMG 1666413493778

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और घर के मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू किया। बताया गया कि राहत एवं बचाव टीम ने 4 लोगों के शव बरामद किए हैं। इसके अलावा 2 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतकों में देवानंद 56 पुत्र माल दत्त सती, बचनी देवी 75 पत्नी मालदत सती, घघनानंद 45 पुत्र मालदत्त सती एवं सुनीता देवी 37 पत्नी घनानंद शामिल हैं। यह सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

FB IMG 1666413480866

बताते चलें कि पैन कार्ड गांव थराली से करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गांव जाने के लिए करीब 3 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है।

दीपावली मनाने के लिए गांव में काफी संख्या में बाहर रहने वाले लोग भी पहुंचे हुए थे। बीती देर रात तक पटाखे जलाते हुए जश्न मनाया जा रहा था, किंतु इसी बीच रात्रि करीब 1:45 बजे गांव में दर्दनाक हादसा हो गया और इसी के साथ दीपावली की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई।

FB IMG 1666413488939

ग्रामीण बताते हैं कि गांव में करीब 80 परिवार रहते हैं। जिस और यह हादसा हुआ उधर 30 परिवार रहते हैं। जिनके सिर पर हर वक्त खतरा मंडराया रहता है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के ऊपर स्थित पहाड़ी पर 5 – 6 साल पहले दरारें पड़ गई थी, जो समय के साथ बढ़ती चली गई। यहां ग्रामीणों पर पूर्व में भी खतरा आया था। तब उनका रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

Screenshot 20221022 100843 Facebook

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: समाज कल्याण विभाग (Social Welfare) की इस पेंशन योजना में हुआ संशोधन, अब ये लाभार्थी भी होंगे पेंशन के पात्र

 

यह भो पढें : अच्छी खबर Uttarakhand : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 3400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, दो नई रोपवे परियोजनाओं की रखी आधारशिला

Next Post

Dhanteras: दो साल बाद बाजार हुआ रोशन, शुभ मुहूर्त आज और कल, खरीदारी के लिए निकले लोग, सुख-समृद्धि का पर्व धनतेरस

सुख-समृद्धि का पर्व धनतेरस (Dhanteras) : दो साल बाद बाजार हुआ रोशन, शुभ मुहूर्त आज और कल, खरीदारी के लिए निकले लोग देहरादून/मुख्यधारा धनतेरस (Dhanteras) और दीपावली के लिए बाजार सज चुका है। कोरोना महामारी की वजह से 2 साल […]
IMG 20221022 WA0024

यह भी पढ़े