दुःखद: यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या। क्षेत्र में सनसनी - Mukhyadhara

दुःखद: यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या। क्षेत्र में सनसनी

admin
1640779663892
ऊधमसिंहनगर/मुख्यधारा
आज ऊधमसिंहनगर जिले से दिल झकझोरने वाली खबर सामने आ रही है, जहां  एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम तरीके से धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नानकमत्ता क्षेत्र के वार्ड नंबर छह में अंकित रस्तोगी पुत्र शिव शंकर अपनी मां आशा व नानी सन्नो देवी के साथ रहता है। गत दिवस अंकित का ममेरे भाई अनिल भी उनके पास आया था। आज दोपहर के समय कुछ लोग ग्राम छिद्दा नवदिया नदी किनारे टहल रहे थे, जहां उन्हें खून से सने दो युवकों के शव दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष केसी आर्य व एसआई जावेद मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इन दोनों शव को लेकर जब पुलिस टीम उनके आवास पर ले गए तो वहां दो महिलाओं के खून से लथपथ शव पड़े हुए थे। यह देख सभी लोग सहम गए। इन सभी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या की गई थी।
मृतकों में अंकित रस्तोगी, उदित रस्तोगी, आशा देवी व सन्नो देवी शामिल हैं।
1640779690947
बताया गया कि मृतक का बड़ा भाई वार्ड में ही अपने पिता के साथ अलग रहता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर हत्याकांड की पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़े: बड़ी खबर : आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम को मिली सचिव शिक्षा की जिम्मेदारी

 

यह भी पढ़े :ब्रेकिंग: मंत्री बिशन सिंह चुफाल के एस्कार्ट में शामिल वाहन पाले में रपटा। बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : वन मंत्री के वार पर डीएफओ का पलटवार

 

यह भी पढ़े : बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: उत्तराखंड पुलिस में 1614 पदों के लिए निकली भर्ती

 

यह भी पढ़े: सियासत: जानिए झबरेड़ा का ‘गुड़’ कैसे बने विधायक देशराज कर्णवाल! मक्खियों को दी नसीहत, बोले मुझसे दूर ही रहें…!

Next Post

बड़ी खबर: देहरादून जनपद में प्रवेश के लिए अब 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता। पढें आदेश

देहरादून/मुख्यधारा देहरादून से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। ओमिक्रॉन के नए वैरियंट के मामलों को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन से बड़ा निर्णय लिया है। अब जनपद में बाहरी राज्यों से प्रवेश करने वालों को 72 घंटे […]
IMG 20211229 WA0014

यह भी पढ़े