नई जिम्मेदारी : हाईकमान ने कई राज्यों में भाजपा (BJP) नेताओं को प्रभारी और सह प्रभारी किया नियुक्त, देखें लिस्ट   - Mukhyadhara

नई जिम्मेदारी : हाईकमान ने कई राज्यों में भाजपा (BJP) नेताओं को प्रभारी और सह प्रभारी किया नियुक्त, देखें लिस्ट  

admin
1662740772854

नई जिम्मेदारी : हाईकमान ने कई राज्यों में भाजपा (BJP) नेताओं को प्रभारी और सह प्रभारी किया नियुक्त, देखें लिस्ट

मुख्यधारा

भाजपा (BJP) ने राज्यों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में ओम माथुर को नियुक्त किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मंगल पांडेय को दी गई है। मंगल पांडेय बिहार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी बनाया गया है। लक्ष्मीकांत वाजपेई को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा का प्रभारी विप्लव कुमार देव को बनाया गया है।

केरल का प्रभारी सांसद प्रकाश जावेडकर को, जबकि राधा मोहन अग्रवाल को सह प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश का प्रभारी मुरलीधर राव को बनाया गया है। मध्य प्रदेश में पंकजा मुंडे और डॉ. रमाशंकर कठेरिया को सह प्रभारी बनाया गया है।

पंजाब का प्रभारी विधायक विजय भाई रुपाणी को जबकि डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना को सह प्रभारी बनाया गया है।

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का प्रभारी सांसद विनोद सोनकर को बनाया गया है। सांसद राधा मोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप का प्रभारी नियुक्ति किया गया है। तेलंगाना का प्रभारी तरुण चुघ को बनाया गया है।

वहीं अरविंद मेनन को तेलंगाना का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। बीजेपी ने राजस्थान का प्रभारी सांसद अरुण सिंह को बनाया है।

राजस्थान में विजया रहाटकर सह प्रभारी होंगे। त्रिपुरा का प्रभारी सांसद महेश शर्मा को बनाया है।

चंडीगढ़ का प्रभारी विजय भाई रुपाणी को बनाया है। नार्थ ईस्ट प्रदेश में संबित पात्रा को संजोयक नियुक्त किया है और सह संयोजक रितुराज सिन्हा होंगे।

IMG 20220909 WA0054 IMG 20220909 WA0055

यह भी पढें : ब्रेकिंग: UKSSSC की 5 परीक्षाएं की रद्द, कैबिनेट बैठक में 18 महत्वपूर्ण प्रस्ताव किए पारित। भर्तियों को लेकर सीएम धामी ने बोली ये बड़ी बात

 

यह भी पढें :  ब्रेकिंग : ये रहे धामी सरकार के कैबिनेट (Cabinet) बैठक के महत्वपूर्ण फैसले

 

यह भी पढें : उत्तराखंड से बड़ी खबर : UKSSSC में चल रही 7 हजार पदों की भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित

Next Post

पितृपक्ष (Shradh) : पृथ्वी लोक पर आकर पूर्वज देते हैं आशीर्वाद, श्राद्ध, तर्पण-पिंडदान करने से प्रसन्न होते हैं पितर

कल से पितृपक्ष : पृथ्वी लोक पर आकर पूर्वज देते हैं आशीर्वाद, श्राद्ध, तर्पण-पिंडदान करने से प्रसन्न होते हैं पितर मुख्यधारा आज देश भर में अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल अनंत चतुर्दशी के दिन ही […]
IMG 20220909 WA0037

यह भी पढ़े