बड़ी खबर: सतपाल महाराज (Satpal maharaj ) ने की कैलाश विजयवर्गीय व प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट। जोड़े जा रहे सियासी मायने - Mukhyadhara

बड़ी खबर: सतपाल महाराज (Satpal maharaj ) ने की कैलाश विजयवर्गीय व प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट। जोड़े जा रहे सियासी मायने

admin
1647012883347

देहरादून/मुख्यधारा

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से प्रचण्ड विजय हासिल करने के बाद निवर्तमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (satpal maharaj) ने शुक्रवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार भेंट की।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (satpal maharaj) ने शुक्रवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं दी।

1647012910543

उन्होंने भाजपा के चुनावी प्रबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश के विकास के साथ-साथ सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा।

महाराज (satpal maharaj) ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को संस्कार भूमि बनाने के साथ-साथ सभी विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सम्मानित जनता यह भली-भाँति जानती है कि “करेगी तो सिर्फ भाजपा ही।” इसीलिए जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ पुनः भाजपा को प्रदेश में सत्ता की बागडोर सौंपी है। भाजपा सरकार की कार्य संस्कृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद विरोधी दलों का सूपड़ा साफ हो गया है।

प्रदेश के राजनैतिक विश्लेषकों द्वारा महाराज (satpal maharaj) की इस मुलाकात को सीएम पद के लिए सियासी मुलाकात के तौर पर जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि महाराज ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया।

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Next Post

उत्तराखण्ड: प्रचण्ड बहुमत का जनादेश देने पर पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) ने प्रदेशवासियों का आभार जताया

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (pushkar dhami) की अध्यक्षता में 11 मार्च, 2022 को उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिमण्डल ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर विश्वास व्यक्त करते हुए प्रचण्ड बहुमत का जनादेश प्रदान करने पर उत्तराखण्ड राज्य […]
FB IMG 1647019153612

यह भी पढ़े