उत्तराखण्ड: प्रचण्ड बहुमत का जनादेश देने पर पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) ने प्रदेशवासियों का आभार जताया - Mukhyadhara

उत्तराखण्ड: प्रचण्ड बहुमत का जनादेश देने पर पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) ने प्रदेशवासियों का आभार जताया

admin
FB IMG 1647019153612

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (pushkar dhami) की अध्यक्षता में 11 मार्च, 2022 को उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिमण्डल ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर विश्वास व्यक्त करते हुए प्रचण्ड बहुमत का जनादेश प्रदान करने पर उत्तराखण्ड राज्य की जनता का धन्यवाद व्यक्त किया है।

विधान सभा सामान्य निर्वाचन में भारी बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री श्री धामी (pushkar dhami) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के लिए भी हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मुख्यमंत्री धामी (pushkar dhami) एवं मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने उत्तराखण्ड में संचालित हो रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं के सफल संचालन के लिये प्रधानमंत्री मोदी एवं भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। भारत सरकार द्वारा राज्य में चारधाम सड़क परियोजना, चारधाम रेल नेटवर्क, श्रीकेदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना, भारतमाला सड़क परियोजना सहित प्रदेश हित में एक लाख करोड़ से अधिक धनराशि की विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति देने एवं उन्हें प्रारंभ करने हेतु भी आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी (pushkar dhami) ने जन कल्याणार्थ राज्य में संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने के लिए मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, विधायकगणों, प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री धामी (pushkar dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तराखण्ड को देश का आदर्श राज्य बनाने के संकल्प को पूरा करेगी।

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: सतपाल महाराज (Satpal maharaj ) ने की कैलाश विजयवर्गीय व प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट। जोड़े जा रहे सियासी मायने

 

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Next Post

सियासत: उत्तराखंड में किसके सिर सजेगा ताज, इस पर टिकी सबकी निगाहें। इन नेताओं की लग सकती है लॉटरी

मुख्यधारा/देहरादून उत्तराखंड में पंचम विधानसभा चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। जिसके बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि आखिर उत्तराखंड की कमान (new cm uttarakhand) किस नेता […]
uttarakhand

यह भी पढ़े